फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi brave dutta sisters get honour on the Occasion of up day

यूपी दिवस पर सम्मानित हुईं बहादुर दत्ता सिस्टर्स, बचाई थी विदेशी युवतियों की आबरू

Wed, 24 Jan 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 24 Jan 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
varanasi brave dutta sisters get honour on the Occasion of up day
'अतु्ल्य भारत' की साख बचाने बाली दत्ता सिस्टर्स को सलाम - फोटो : अमर उजाला
अपनी जान पर खेलकर फ्रांसीसी महिला पर्यटकों की आबरू बचाने वाली दत्ता सिस्टर्स को यूपी दिवस के अवसर वाराणसी जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है। दत्ता सिस्टर्स यानी वाराणसी के सोनारपुरा की तीन बहनों रिया दत्ता, मिली दत्ता और तान्या दत्ता को यह सम्मान लड़कियों के लिए मिसाल है।
विज्ञापन


वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव,महापौर मृदुला जायसवाल और अपराजिता सोनकर ने यह सम्मान उन्हें सौंपा। बता दें कि सूबे में पहली बार यूपी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत दत्ता सिस्टर्स ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि पहली बार हो रहे  यूपी दिवस पर हम बहनों को सम्मान मिलना बड़ा खास है।
विज्ञापन


पढेंः  फ्रांसीसी युवती लैला से छेड़खानी करने वालों को इन तीन बहनों ने चखाया मजा
विज्ञापन
विज्ञापन


हम बहुत खुश हैं कि लोग हमारा हौसला बढ़ा रहे हैं। इस तरह की चीजों से आगे भी गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत मिलती है। बता दें कि इन बहनों को 26 जनवरी को मिर्जापुर पुलिस लाइन में सम्मान किया जाएगा।

वहीं आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

क्या हुआ था उस दिन..

varanasi brave dutta sisters get honour on the Occasion of up day
बहादुर दत्ता सिस्टर्स - फोटो : अमर उजाला

फ्रांसीसी पर्यटकों का एक दल मिर्जापुर के लखनिया दरी में भ्रमण पर गया था। इस दल में चार महिलाएं थीं। इस दौरान करीब आठ शोहदों ने पहले फ्रांसीसी महिलाओं पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ही वे छेड़खानी और मारपीट पर उतारू हो गए। लेकिन, वहां मौजूद इन तीन बहनों रिया दत्ता, मिली दत्ता और तान्या दत्ता को यह गंवारा नहीं हुआ कि फ्रांसीसी दल खराब अनुभव लेकर अपने देश को जाए।

पढ़ेंः विदेशी युवतियों के साथ शर्मनाक करतूत करने वाले बदमाशों से भिड़ी काशी की बेटियां

घटना के देखते हुए तीनों बहनें शोहदों से भिड़ गईं। नतीजतन, शोहदों को वहां से उल्टे पांव लौटना पड़ा। मामला पुलिस की जानकारी में आने पर एफआईआर दर्ज की गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी यूपी सरकार से घटना के बाबत रिपोर्ट तलब की थी। इससे स्थानीय पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ेंः तीन बहादुर बेटियों ने जान पर खेल कर बचा ली ‘अतुल्य भारत’ की साख
वहीं, फ्रांसीसी दल को दत्ता परिवार की तीन लड़कियों के बचाने से पूरी दुनिया में अच्छा संदेश गया। महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि इन तीनों साहसी बालिकाओं को 8 मार्च को राजधानी में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

उन्हें कार्यक्रम में शरीक होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी सरकार की ओर से भेजा जाएगा। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 17 दिसंबर को ‘अमर उजाला’ की ओर से तीनों बहनों को रानी लक्ष्मीबाई का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed