फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस की तीन बहादुर बेटियों ने जान पर खेल कर बचा ली ‘अतुल्य भारत’ की साख

Fri, 15 Dec 2017 10:59 AM IST
amarujala.com, presented by अनूप ओझा
amarujala.com, presented by अनूप ओझा Updated Fri, 15 Dec 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
varanasi daughters save prestige of atulya bharat
sisters - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर स्थित लखनिया दरी जलप्रपात के पास सात विदेशी मेहमानों के साथ घूमने गईं तीन बहनों की हिम्मत और दिलेरी हर घर की बेटियों के लिए मिसाल बन गई है। उन्होंने फ्रांसीसी दल की चार महिलाओं की तो इज्जत बचाई ही, लाठियां-कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों से हमला करने वाले युवकों को अपनी बहादुरी से भागने के लिए मजबूर कर दिया। तीनों बहनों ने लाठियां खाईं लेकिन एक भी विदेशी मेहमान पर खरोंच तक नहीं आने दी।आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...

 
varanasi daughters save prestige of atulya bharat
बहादुर बेटियां - फोटो : अमर उजाला

खास बात यह है कि इन बहादुर बेटियों न तो मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया है न तो कभी एनसीसी में ही रहीं। केवल अपने साहस और सूझबूझ के बल पर तीनों बेटियां 12 मनबढ़ युवकों को पर भारी पड़ गईं।  सोनारपुरा के धोबियाना के पास रहने वाले होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. जयंत दत्ता की तीन बेटियां हैं। इनमें बीएचयू में मनोविज्ञान से बीए ऑनर्स करने वाली रिया दत्ता, आशा कॉलेज से बीकॉम कर रही मिली दत्ता और दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा तानिया दत्ता। रविवार को तीनों अपने चाचा नितिन डे के साथ फ्रांसीसी दल के सात सदस्यों को लेकर लखनियां दरी घूमने गई थीं। 
varanasi daughters save prestige of atulya bharat
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां - फोटो : अमर उजाला

तानिया उन क्षणों को याद कर सिहर जाती है। बड़ी बहन रिया फ्रांसीसी दल के जाम्पियर, क्लेयर बर्नार, पैट्रिक और पैतेस्थिया और डॉमिनिक के साथ चल रही थी। इनके बाद मिली अकेली आगे बढ़ रही थी, जबकि वह खुद फ्रांसीसी युवती लैला के साथ सबसे पीछे चल रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में छह युवक उनके पीछे दौड़े हुए आए और लैला संग सेल्फी खिंचवाने की जिद करने लगे। इसमें से एक ने एक हाथ लैला की कमर पर और दूसरा तानिया की कमर पर रखने की कोशिश की। इस पर तानिया ने उसके गाल पर तमाचा जड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi daughters save prestige of atulya bharat
तीनों बेटियों ने दिखाया साहस - फोटो : अमर उजाला

विवाद देख पास में ही खाना बना रहे कुछ सैलानियों के हस्तक्षेप पर युवक पर्यटन विभाग के स्लोगन ‘अतुल्य भारत’ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए आगे बढ़ गए। इसी बीच पहले वाले छह युवकों ने छह और लोगों को वहां बुला लिया। इनमें से कुछ ने नितिन को खींचा और पीटने लगे। उनके सिर पर लाठी पड़ते ही खून निकलने लगा। इतने में तानिया ने वहां पड़ी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल से एक हमलावर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। रिया और मिली आसपास पड़े ईंट-पत्थरों से मुकाबला करने लगीं। लड़कियों का साहस देख आसपास के लोगों की भीड़ जुटते ही युवक भागने लगे लेकिन तीनों बहनों ने उनमें से एक इमरान को दौड़ाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
varanasi daughters save prestige of atulya bharat
फ्रांसीसी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात यह दल बनारस वापस आया और सोमवार को दिल्ली लौट गया। विदेसी मेहमान इस तरह की घटना के बाद दहशत में थे। उन्होंने बहादुर बेटियों का धन्यवाद किया। कहा कि अगर ये साथ में नहीं होती तो पता नहीं हमारे साथ क्या होता। विदेशी सैलानियों से छेड़खानी और मारपीट की घटना को देश- प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस पर रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को  डीजी विश्वजीत महापात्रा मौके पर जांच करने पहुंचे। बता दें कि छेड़कानी और मारपीट के आरोप में अब तक आठ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/mirzapur/in-mirzapur-three-girl-save-french-tourist-when-goon-tried-to-molest-foreigners

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed