फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi BJP UP State President Bhupendra Singh Chowdhary reached Kashi was warmly welcomed

Varanasi: काशी पहुंचे बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

Fri, 16 Dec 2022 02:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Dec 2022 02:35 PM IST
सार

बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी वाराणसी पहुंच गए हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी का सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

विज्ञापन
Varanasi BJP UP State President Bhupendra Singh Chowdhary reached Kashi was warmly welcomed
Varanasi: काशी पहुंचे बीजेपी यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में शामिल होने गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचने वाले हैं। उनसे पहले बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी वाराणसी पहुंच गए हैं। भूपेंद्र सिंह चौधरी का सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह बीएचयू स्थित काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने कहा कि ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएचयू परिसर में बैरिकेडिंग के बाहर किसी को नहीं आने देना है। स्थानीय अभिसूचना इकाई लगातार सक्रिय रहे। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री का जो प्रोटोकॉल आया है, उसके मुताबिक, गृहमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। वह हनुमान घाट स्थित तमिलनाडु के राष्ट्रकवि रहे सुब्रमण्यम भारती के घर भी जा सकते हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव के दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं। प्रशासन को मिले गृहमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, गृहमंत्री अपराह्न चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed