{"_id":"6af088d374988de44805cb7a","slug":"varanasi-bjp-regional-office-illuminated-with-lamps-deepotsav-held-under-leadership-of-district-president-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: दीपों से जगमगाया भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: दीपों से जगमगाया भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ दीपोत्सव
Sun, 08 Nov 2026 08:06 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:06 PM IST
सार
वाराणसी के रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार शाम दीपोत्सव मनाया गया। जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए और एकता, भाईचारे व सुख-समृद्धि का संदेश दिया।
विज्ञापन
भाजपा, दीपोत्सव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दीपावली के अवसर पर रविवार शाम रोहनिया के केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में दीप जलाए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।
विज्ञापन
एकता और भाईचारे का संदेश देता है पर्व
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के प्रकाश की ओर बढ़ रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को इस सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और काशीवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', कार्यालय प्रभारी राजेश श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन