फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi BJP members depart for Prayagraj to participate in Save Democracy End Anarchy march

वाराणसी: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने प्रयागराज रवाना हुए भाजपाई

Wed, 04 Nov 2026 05:25 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 04 Nov 2026 05:25 PM IST
सार

वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में ठटरा अंडरपास के पास बुधवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रयागराज के लिए रवाना हुए। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकले कार्यकर्ता प्रयागराज के सिविल लाइंस में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Varanasi BJP members depart for Prayagraj to participate in Save Democracy End Anarchy march
वाराणसी भाजपा, राम सकल पटेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का दल प्रयागराज रवाना हुआ। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ठटरा अंडरपास के पास सुबह 9:30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ता सिर पर टोपी और हाथों में भाजपा का झंडा लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ निकले।

विज्ञापन


लोकतंत्र और संविधान बचाने का महासंग्राम: जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कहा कि यह केवल पदयात्रा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान को बचाने का महासंग्राम है। उन्होंने विपक्ष पर झूठ और अफवाह फैलाकर प्रदेश की शांति भंग करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वाराणसी का एक-एक कार्यकर्ता प्रयागराज की धरती से हुंकार भरेगा। प्रदेश में माफिया राज नहीं, बल्कि योगी सरकार में कानून का राज चलता है। प्रयागराज के सिविल लाइंस में होने वाली पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ता विपक्ष के मंसूबों को नाकाम करेंगे।

ये रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, जिला महामंत्री संजय सिंह गौतम, किसान मोर्चा के रमेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed