{"_id":"6aeb121519d1708aee09476d","slug":"students-from-1-000-educational-institutions-will-gather-at-kashi-tamil-sangamam-in-varanasi-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी तमिल संगमम: 1000 शिक्षण संस्थानों के जुटेंगे विद्यार्थी, 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी तमिल संगमम: 1000 शिक्षण संस्थानों के जुटेंगे विद्यार्थी, 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा आयोजन
Wed, 04 Nov 2026 04:38 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:38 PM IST
सार
काशी तमिल संगमम में 1000 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी जुटेंगे। तिरुक्कुरल पयिल्वोम थीम पर 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोज होगा। इसे लेकर बीएचयू में समीक्षा बैठक में तैयारियों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
काशी तमिल संगमम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
काशी तमिल संगमम का पांचवां संस्करण 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसमें देशभर के 1000 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। बीएचयू परिसर सहित काशी के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को बीएचयू में शिक्षा मंत्रालय की सचिव की मौजूदगी में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक व सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस संस्करण की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम’ रखी गई है। इसका अर्थ है, तिरुक्कुरल का अभ्यास करें। ये आयोजन संत कवि तिरुवल्लुवर की कालजयी रचना तिरुक्कुरल पर केंद्रित है।
विज्ञापन
तिरुवल्लुवर के 1330 कुरल में धर्म, अर्थ और प्रेम के साथ नैतिकता, सदाचार और जीवन मूल्यों की सीख दी गई है। इस ग्रंथ की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को देखते हुए केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान ने इसका संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में अनुवाद कराया है। इस संस्करण के माध्यम से तिरुक्कुरल के शाश्वत मूल्यों को देश के युवाओं और शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्रालय की सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी, बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अमित कुमार घोष, शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला और भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चम्मू कृष्ण शास्त्री सहित मंडलायुक्त, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos
मेरिट के आधार पर होगा विद्यार्थियों का चयन
कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के नोडल संस्थानों के माध्यम से चयनित 1000 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी तिरुक्कुरल का अध्ययन करेंगे। प्रत्येक संस्थान विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर एक विद्यार्थी का चयन करेगा। चयनित विद्यार्थी अपनी भाषा में आयोजित दो शैक्षणिक व्याख्यानों और एक माह की शोध व शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। उन्हें संकाय पर्यवेक्षक या मार्गदर्शक के निर्देशन में चार से पांच पृष्ठ का लेख या शोध टिप्पणी तैयार करनी होगी। इसके अलावा, हर विद्यार्थी एक घंटे की प्रस्तुति के माध्यम से अपने संस्थान और परिसर में तिरुक्कुरल के संदेश का प्रसार करेगा।

पोर्टल और पंजीकरण शुरू, बीएचयू भी सहभागी
काशी तमिल संगमम 5.0 के वेब पोर्टल और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 22 अक्तूबर को पोर्टल का शुभारंभ किया था। केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान, चेन्नई आयोजन के पोर्टल, पंजीकरण, चयन प्रक्रिया, बहुभाषी शैक्षणिक अभिविन्यास, डिजिटल संग्रह, एप, फिल्मों और प्रकाशनों का कार्य संभालेगा। साथ ही विद्यालयों तक पहुंच बनाने की जिम्मेदारी भी निभाएगा। आईआईटी मद्रास और बीएचयू क्रमशः तमिलनाडु और काशी के नोडल एवं समन्वयक संस्थान होंगे। भारतीय रेल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय और उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु सरकार आयोजन के प्रचार-प्रसार, यात्रा, प्रदर्शनियों और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करेगी।