Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Bhagwant Mann to Guru Ravidas’s 650th birth anniversary ministers arrive in Kashi

वाराणसी: गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भगवंत मान निकालेंगे शोभायात्रा, मंत्री पहुंचे काशी

Sun, 29 Nov 2026 10:01 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Sun, 29 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार की ओर से 30 नवंबर को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से 1232 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंजाब के तीन कैबिनेट मंत्रियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। यात्रा तीन दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होगी।

विज्ञापन
Varanasi Bhagwant Mann to Guru Ravidas’s 650th birth anniversary ministers arrive in Kashi
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार की ओर से निकाली जा रही 1232 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक शोभायात्रा सोमवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। चार दिनों तक चलने वाली यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी और तीन दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होगी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डॉ. रवजोत सिंह और हरभजन सिंह ईटीओ सहित सांसद, विधायक, धार्मिक नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे हैं।

विज्ञापन


1232 किलोमीटर की यात्रा, चार होंगे प्रमुख पड़ाव
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर मना रही है। इसके तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों से चार बड़ी शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें से एक यात्रा वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से शुरू होगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संत समाज इस ऐतिहासिक पहल को सहयोग और मार्गदर्शन दे रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रकाश पर्व को श्रद्धा, सम्मान और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे मंत्री
कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व पूरी दुनिया के भाईचारे के लिए पवित्र और महत्वपूर्ण अवसर है। वह इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने और गुरु महाराज की पवित्र धरती को नमन करने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने संगत से समारोहों में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

वहीं, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। हर पंजाबी को इन कार्यक्रमों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गुरु जी की शिक्षाओं और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कानपुर से होते हुए मोहाली पहुंचेगी यात्रा
शोभायात्रा का पहला पड़ाव वाराणसी से कानपुर तक होगा। पहले दिन करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। दूसरे दिन कानपुर से आगरा होते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंचने का कार्यक्रम है। इस चरण में करीब 500 किलोमीटर की यात्रा होगी।

तीसरे दिन ग्रेटर नोएडा से एसएएस नगर (मोहाली) तक करीब 281 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस दौरान यात्रा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला से होकर गुजरेगी।

चौथे दिन मोहाली से खरड़, रूपनगर और श्री आनंदपुर साहिब होते हुए करीब 101 किलोमीटर की दूरी तय कर तीन दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में यात्रा का समापन होगा।

सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम
यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्ते में पड़ने वाले जिलों के प्रशासन को यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब सरकार और धार्मिक नेताओं ने देशभर के श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने की अपील की है। यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी महाराज के समानता, दया, भाईचारे और मानव सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed