फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Attachment notice pasted at the house of misdeed accused, Sindhora police reached

Varanasi: दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा, कोर्ट के आदेश पर पहुंची सिंधोरा पुलिस,गांव में हड़कंप

Wed, 19 Oct 2022 11:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Oct 2022 11:56 AM IST
सार

थाना सिंधोरा के बरवा निवासी चंद्रेश के खिलाफ एक नाबालिग को भगा ले जाने के साथ उसके साथ रेप कर दिया था। जिसमें  धारा 363,366,376  व 3/ 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Varanasi Attachment notice pasted at the house of misdeed accused, Sindhora police reached
दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पिंडरा में सात महीने से फरार चल रहे बलात्कार व पॉस्को एक्ट के अभियुक्त के घर मंगलवार को सिंधोरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 82 की कार्रवाई के तहत नोटिस चस्पा किया। 

विज्ञापन

बताते चलें थाना सिंधोरा के बरवा निवासी चंद्रेश के खिलाफ एक नाबालिग को भगा ले जाने के साथ उसके साथ रेप कर दिया था। जिसमें  धारा 363,366,376  व 3/ 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें कई बार नोटिस के बावजूद अदालत में शामिल न होने पर वारंट जारी होने के साथ कुर्की की कार्रवाई के पूर्व सीआरपीसी की धारा 82 के कार्रवाई का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया। जिसपर मंगलवार को थाने के एसआई आशीष पटेल ने आरोपित के घर व सार्वजिनक स्थानों पर नोटिस चस्पा किया। 

विज्ञापन

चोरों ने नकदी और आभूषण पर किया हाफ साफ
हाजीपुर गांव में सोमवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने प्रभाकर चौबे का मकान खंगाल दिया। पीड़ित के अनुसार चोरों ने 50 हजार नकदी और आभूषण पर हाथ साफ किया। पीड़ित प्रभाकर चौबे के अनुसार रात में भोजन के बाद बरामदे में सोने चला गया। इस बीच छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने कमरों में रखी आलमारी से आभूषण और नकदी सहित अन्य सामान समेट लिया। 

किशोर को पुलिस ने किया बरामद 
पुरानापुल से लापता किशोर को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। किशोर को मां रेशमा देवी को सौंपा। सारनाथ पुलिस के अनुसार छात्र अर्जुन पिछले 12 सितंबर को सारनाथ के दानियालपुर स्थित अपने घर से निकला था। काफी खोजबीन होने के बाद भी अर्जुन के नहीं मिलने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed