फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Airport is number one in terms of providing better service to passengers

यात्रियों को बेहतर सर्विस देने के मामले में वाराणसी एयरपोर्ट पहले नंबर पर, सर्वे में देश के 22 एयरपोर्ट शामिल

Fri, 19 Jun 2020 09:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 19 Jun 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Airport is number one in terms of providing better service to passengers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के मामले में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को 22 हवाई अड्डों के सर्वे में पहला स्थान मिला है। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी को लेकर साल 2020 की पहली तिमाही में हुए सवेक्षण में यह उपलब्धि मिली है। लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट दूसरे और केरला का त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर यात्रियों को दिए जाने वाली सुविधाओं को लेकर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की ओर से एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) के बारे में सर्वे कराया जाता है। इस साल जनवरी से मार्च तक कराए गए पहले तिमाही सर्वे में वाराणसी एयरपोर्ट को 4.97 की रेटिंग मिली है, जबकि वर्ष 2019 की चौथी तिमाही सर्वे में 4.80 की रेटिंग मिली थी।
विज्ञापन


इस सूची में 4.92 की रेटिंग के साथ लखनऊ एयरपोर्ट दूसरे नंबर पर है जबकि 4.89 की रेटिंग के तहत त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट तीसरे नंबर पर है। सर्वे में वाराणसी, लखनऊ, त्रिवेंद्रम के अलावा में कोलकाता, भुनेश्वर, चेन्नई, जयपुर, गोवा, अहमदाबाद, अमृतसर सहित देश के कुल 22 हवाई अड्डों को शामिल किया गया था। इसमें भुवनेश्वर एयरपोर्ट 3.89 की रेटिंग के साथ 22वें नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Varanasi Airport is number one in terms of providing better service to passengers
दिल्ली से वाराणसी पहुंची फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला।

सर्वे के दौरान यात्रियों से एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया गया था। जिसमें एयरपोर्ट पर वाहन सुविधा, पार्किंग सुविधा और शुल्क, चेकिंग और सुरक्षाकर्मियों की दक्षता और उनका व्यवहार, सुरक्षा जांच और जांच में लगने वाला समय, टर्मिनल भवन में चलने की दूरी, फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, खाने-पीने की सुविधाएं।

इसके अलावा बैंक और एटीएम, शॉपिंग, इंटरनेट और वाई-फाई, बाथरूम, टॉयलेट, लाउंज, टर्मिनल भवन की स्वच्छता, एयरपोर्ट का वातावरण, बैगेज डिलीवरी सिस्टम समेत कुल 33 सवालों का एक फीडबैक फॉर्म भरवाया गया था। जिसका सत्यापन एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की टीम द्वारा किया गया।
 

सर्वे में पहले पायदान पर पहुंचना वाराणसी एयरपोर्ट पर कार्यरत लोगों के साथ ही पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। आगे भी एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा जिससे एयरपोर्ट की रैंकिंग हमेशा बनी रही।
आकाशदीप माथुर, निदेशक वाराणसी एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed