फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi admistration preparing for kashi sawan mela

काशी का सावन मेलाः जलाभिषेक के लिए उमड़ेगा भक्तों का रेला,प्रशासन तैयारियों में जुटा

Tue, 04 Jul 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Jul 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
varanasi admistration preparing for kashi sawan mela
जलाभिषेक
काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर जाने वाले रास्ते पर करीब चार किमी लंबाई में बैरिकेडिंग होगी। सावन 10 जुलाई से आरंभ होगा। इस सावन पांच सोमवार होंगे। विश्वनाथ मंदिर में छत्ताद्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


भीड़ का दबाव कम करने और श्रद्धालुओं की आसानी के लिए इस बार कुछ नए रास्ते देने पर भी विचार किया जा सकता है। कांवरिया भोले भक्तों की सेवा के लिए 10 से अधिक शिविर खोले जाएंगे। इस बार बाबा सावन की शुरुआत बाबा के सर्वाधिक प्रिय दिन सोमवार से ही हो रही है।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन जलाभिषेक और सोमवारी शृंगार की तैयारियों में जुट गया है। विश्वनाथ मंदिर के अलावा मृत्युंजय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, गौरी केदारेश्वर महादेव, गभस्तीश्वर महादेव, गौतमेश्वर महादेव, अहिलेश्वर महादेव, बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव, मारकंडेय महादेव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के पांच जलाभिषेक

पहला सोमवार-10 जुलाई
दूसरा सोमवार-17 जुलाई
तीसरा सोमवार-24 जुलाई
चौथा सोमवार-31 जुलाई
पांचवां सोमवार-07 अगस्त

कांवरिया शिविर

-काशी कांवरिया शिविर, रथयात्रा
-बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति, सिंधी धर्मशाला-लक्सा
- बाबा विश्वनाथ तीर्थयात्री कांवरिया शिविर , चितरंजन पार्क

श्रद्धालुओें की सुरक्षा मेें तैनात होंगे ढाई हजार पुलिसकर्मी

varanasi admistration preparing for kashi sawan mela
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में डीजीपी, प्रमुख सचिव (गृह) और एसएसपी वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
10 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होंगे। खासकर सावन के पांचों सोमवार पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिले में ढाई हजार अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। चौक, मैदागिन, गोदौलिया, अस्सी, लंका सहित शहर के 18 महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी के लिए 51 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में पहले से ही 21 कैमरे लगे हुए हैं।

सावन मेले में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर नौ प्रमुख शिवालयों, काशी विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, मृत्युंजय महादेव मंदिर, केदारेश्वर मंदिर, तिलभांडेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, मार्कंडेय महादेव मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर और शूलटंकेवर महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है।

इन शिवालयों में प्रत्येक सावन सोमवार पर जिला पुलिस के अतिरिक्त 10 एएसपी, 18 डिप्टी एसपी, 198 सब इंस्पेक्टर, 51 महिला सब इंस्पेक्टर, 210 हेड कांस्टेबल, 1190 कांस्टेबल, 125 महिला आरक्षी, छह टीएसआई और ट्रैफिक पुलिस के 110 जवान तैनात रहेंगे।

साथ ही, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और 350 होमगार्ड की भी तैनाती होगी। वहीं, गंगा में तीन मोटरबोट के साथ एक कंपनी पीएसी और बाढ़ राहत दल के जवान तैनात रहेंगे।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि कांवरिया शिविरों और कांवर यात्रा से जुड़े रूटों पर ड्रोन और सीसी कैमरों की निगरानी के अलावा सादे वेश में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती होगी। रोजाना बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तलाशी लेंगे। 

प्रमुख सचिव और डीजीपी ने किए बाबा का दर्शन
प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और डीजीपी सुलखान सिंह आयुक्त सभागार में बैठक के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। छत्ताद्वार प्वाइंट से होते हुए दोनों अधिकारी कंट्रोल रूम गए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और षोडषोपचार पूजन किया। विश्वनाथ मंदिर की ओर से दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्रम, प्रसाद और बाबा का कैलेंडर भेंट किया गया। डीजीपी ने मंदिर परिक्षेत्र से बाहर निकलने के दौरान अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed