Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 95% of hotels are fully booked for Dev Deepawali verandas are now being offered for 10,000 rupees

वाराणसी: देव दीपावली पर 95% होटल फुल, अब 10 हजार में मिल रहे बरामदे; 15 हजार तक पहुंचा बजड़े का किराया

Wed, 18 Nov 2026 06:22 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 18 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

24 नवंबर को देव दीपावली के लिए वाराणसी के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों के 95 फीसदी होटल बुक हो चुके हैं। कमरों की कमी के बीच होम स्टे का किराया 3500 रुपये और होटल के बरामदे में बैठने का शुल्क 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है। बजड़े का किराया भी 15 हजार रुपये तक हो गया है। आयोजन से 500 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

विज्ञापन
Varanasi 95% of hotels are fully booked for Dev Deepawali verandas are now being offered for 10,000 rupees
Dev Deepawali in varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भारी भीड़ का असर अब होटल से लेकर नाव और बजड़ों के किराये पर दिखने लगा है। 24 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के लिए शहर के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों के करीब 95 फीसदी होटल फुल हो चुके हैं। स्थिति यह है कि पर्यटकों को ठहराने के लिए होटल संचालक अब गैलरी और बरामदों तक की बुकिंग कर रहे हैं। गंगा किनारे स्थित होटलों में दीपोत्सव देखने के लिए बरामदे में बैठने का किराया पांच से 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, बजड़े का किराया बढ़कर 10 से 15 हजार रुपये हो गया है। होम स्टे के लिए भी पर्यटकों को 2500 से 3500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


6700 से अधिक होटल-गेस्ट हाउस, फिर भी जगह की किल्लत
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वाराणसी जिले में 2200 से अधिक गेस्ट हाउस और 4500 से अधिक टू-स्टार से लेकर फाइव-स्टार होटल और होम स्टे संचालित हैं। इसके बावजूद देव दीपावली पर पर्यटकों की बढ़ती आमद के सामने ठहरने की व्यवस्था कम पड़ रही है। गोदौलिया, मैदागिन, दशाश्वमेध, जंगमबाड़ी, लक्सा और बुलानाला समेत शहर के 10 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों के 95 फीसदी होटल पहले ही बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन


कमरे नहीं मिले तो बरामदे में बैठकर देखेंगे दीपोत्सव
होटलों में कमरे उपलब्ध नहीं होने के कारण पर्यटक दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। इसका फायदा उठाकर होम स्टे संचालकों ने भी किराया बढ़ा दिया है। आम दिनों में 1000 से 1500 रुपये में मिलने वाले कमरे अब 2500 से 3500 रुपये में बुक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

गंगा किनारे के कई होटल और गेस्ट हाउस संचालकों ने पर्यटकों को दीपोत्सव दिखाने के लिए गैलरी और बरामदों की बुकिंग शुरू कर दी है। यहां बैठकर गंगा के घाटों पर होने वाले दीपोत्सव का नजारा देखने के लिए पांच से 10 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं।

भैरवनाथ क्षेत्र के होटल कारोबारी मुकेश जायसवाल के अनुसार, इस बार ऑनलाइन बुकिंग का रुझान अधिक है। पर्यटकों ने कमरे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महीने पहले से ही बुकिंग करा ली थी। पर्यटक मंदिर और घाटों के नजदीक स्थित होटलों को अधिक पसंद कर रहे हैं।

बजड़े का किराया चार गुना तक बढ़ा
देव दीपावली पर गंगा में नौका विहार कर घाटों की रोशनी देखने का आकर्षण भी पर्यटकों को काशी खींच रहा है। इसके चलते नावों और बजड़ों की मांग बढ़ गई है। आम दिनों में तीन से चार हजार रुपये में बुक होने वाला बजड़ा अब 10 से 15 हजार रुपये में मिल रहा है। यानी किराये में करीब चार गुना तक बढ़ोतरी हुई है।

500 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान
देव दीपावली से काशी के पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार के अनुसार, एक दिवसीय आयोजन के दौरान वाराणसी में करीब 500 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। इसमें होटल इंडस्ट्री की हिस्सेदारी सबसे अधिक रहने की उम्मीद है। अकेले होटल कारोबार 300 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed