फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uttar Pradesh tops with 62 gold medals

62 स्वर्ण पदकों के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

Mon, 20 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh tops with 62 gold medals
काशी चैलेंज कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रविवार को तीसरे व आखिरी दिन खिलाड़ियों ने अपने दांवपेंच दिखाए। पूमसे में वाराणसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना एकतरफा दबदबा बनाए रखा। प्रतियोगिता के आखिर में 62 स्वर्ण, 37 रजत व 19 कांस्य पदक के साथ उत्तर प्रदेश की टीम पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं, 42 स्वर्ण, 29 रजत व 22 कांस्य पदकाें के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे दिन सब जूनियर 29 किलोग्राम वर्ग में मध्यप्रदेश की पलक ठाकुर ने गुजरात के ग्रियां पटेल को 7-3 से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 32 किलोग्राम में गुजरात की वर्तिका शुक्ला ने बरेली की स्वराली पटेल को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से मात देकर प्रथम स्थान हासिल किया। 24 किलोग्राम वर्ग में गुजरात की दीक्षा मनवारे ने पूर्वा यादव को 13-7 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

बालकों के बीच हुई प्रतियोगिता में 29 किलोग्राम में छत्तीसगढ़ के दर्शील आनंद ने कर्नाटक के भाग्यराज को 22-16 से हरा स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं चंडीगढ़ के भारती ने उत्तर प्रदेश के कमलेश को 7-5 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में तकनीकी निदेशक की भूमिका अंतरराष्ट्रीय रेफरी एटी राजीव ने निभाई। समापन समारोह में चित्रकार पूनम राय, 95 सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सुरेश मिश्रा, बीएसए राकेश सिंह, सत्यवर्धन सिंह, आशीष प्रताप सिंह, मनीष सिंह, रजत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed