फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uttar pradesh BJP leader salil vishnoi take lunch at kashi dom raja house

काशी की पांच विभूतियों से मिलने निकले भाजपा के प्रदेश महामंत्री, पहुंचे डोम राजा के घर

Tue, 05 Jun 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 05 Jun 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh BJP leader salil vishnoi take lunch at kashi dom raja house
डोम राजा के घर भोजन करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
काशी की पांच विभूतियों के घर जाकर सोमवार को भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताईं। इसकी शुरुआत हरिश्चंद्र घाट स्थित डोमराजा परिवार के घर से हुई। यहां डोमराजा परिवार की जमुना देवी के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री और काशी क्षेत्र के प्रभारी सलिल विश्नोई की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने भोजन किया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोगों से बातचीत में उन्हें सरकार की उपलब्धियां बताईं और उन्हें पार्टी की ‘साफ नीयत सही विकास’ की प्रगति पुस्तिका भेंट की। इसके बाद शहर-ए-मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी से भाजपा नेताओं ने आजाद पार्क में मुलाकात की।
विज्ञापन


मुफ्ती को बड़ालालपुर में बुनकरों के लिए खुले दीनदयाल हस्तकला संकुल की खूबियों के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। फिर विश्वेश्वरगंज स्थित तबला वादक पंडित अशोक पांडेय और राजकुमारी कृष्णप्रिया से मुलाकात कर उन्हें प्रगति पुस्तिका भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमारी ने रामनगर-सामनेघाट पुल चालू करने पर बधाई दी। साथ ही, काशी नरेश स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह के नाम पर पुल का नामकरण कराने और डाक टिकट जारी कराने का आग्रह किया। यहां से भाजपा नेता संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र के घर पहुंचे।

यहां मुलाकात कर उन्हें सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान मंदिर का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आदि मौजूद रहे।


इसके पहले रामनगर पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई का भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed