फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPSSSC PET: Arrested room inspector provided exam question paper to solver gang, seven solvers arrested

UPSSSC PET: गिरफ्तार कक्ष निरीक्षक ने ही सॉल्वर गैंग को मुहैया कराया परीक्षा का प्रश्न पत्र, 10 आरोपी अरेस्ट

Sun, 29 Oct 2023 10:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 29 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

एसटीएफ की लखनऊ यूनिट के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि प्रयागराज से सॉल्वर गैंग का सरगना वाराणसी, बांदा, उन्नाव और कानपुर नगर के परीक्षा केंद्रों में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से पीईटी में नकल करा रहा है।

विज्ञापन
UPSSSC PET: Arrested room inspector provided exam question paper to solver gang, seven solvers arrested
UPSSSC PET: गिरफ्तार कक्ष निरीक्षक ने ही सॉल्वर गैंग को मुहैया कराया परीक्षा का प्रश्न पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) - 2023 में फर्जीवाड़े के प्रयास में शनिवार को जिले भर से एसटीएफ और कमिश्नरेट की पुलिस ने एक युवती सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक कक्ष निरीक्षक, दो परीक्षार्थी और युवती सहित सात सॉल्वर शामिल हैं। चौबेपुर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार कक्ष निरीक्षक ने ही सॉल्वर गैंग को परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था।

विज्ञापन

एसटीएफ की लखनऊ यूनिट के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि प्रयागराज से सॉल्वर गैंग का सरगना वाराणसी, बांदा, उन्नाव और कानपुर नगर के परीक्षा केंद्रों में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से पीईटी में नकल करा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की प्रदेश भर की अलग-अलग फील्ड यूनिट ने प्रयागराज, उन्नाव, बांदा और कानपुर नगर से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके मोबाइल की जांच की। इससे परीक्षा के प्रश्न पत्र का एक बार कोड बरामद हुआ। आयोग से जानकारी की गई तो पता चला कि वह प्रश्न पत्र वाराणसी के चौबेपुर थाना के संदहा उमरहा स्थित आरपीडी इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र को आवंटित किया गया था। परीक्षा केंद्र पर जाकर जांच की गई तो बरामद बारकोड से संबंधित प्रश्नपत्र एक अनुपस्थित परीक्षार्थी का निकला। इसे कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी कर रहे उमरहा निवासी विनय कुमार पटेल ने परीक्षा शुरू होने के बाद सॉल्वर गैंग को व्हाट्सएप के जरिये उपलब्ध कराया था। इसी प्रश्न पत्र को हल करके ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को नोट कराया जा रहा था। मौके से ही कक्ष निरीक्षक विनय कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

विनय से मिली जानकारी के आधार पर खजुरी पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला इंटर कॉलेज में एसटीएफ की टीम ने छापा मारा। वहां कान में ब्लूटथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहे प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना के काधरपुर निवासी अभ्यर्थी जितेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छह सॉल्वर और दो अभ्यर्थियों को दबोचा

कमिश्नरेट की मंडुवाडीह, सिगरा, सारनाथ, चेतगंज और शिवपुर थाने की पुलिस ने पीईटी-2023 की दोनों पालियों के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों की सूचना पर एक युवती सहित छह सॉल्वर और दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। सभी छह सॉल्वर बायोमेट्रिक जांच और कागजात के मिलान के दौरान पकड़े गए।

मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल के केंद्राध्यक्ष की सूचना पर बिहार के सीवान जिले के बलिया, चैनभगत निवासी विपिन कुमार सिंह को पकड़ा। विपिन कुमार सिंह बलिया निवासी अतुल सिंह की जगह परीक्षा देने आया था। सिगरा थाने की पुलिस ने सिद्धगिरीबाग स्थित मुकुलारण्यम स्कूल से भदोही जिले के सुरियावा थाना के चोखर गांव निवासी अमित कुमार बिंद को पकड़ा। वह अपने भाई रमाकांत बिंद की जगह परीक्षा देने आया था। सारनाथ थाने की पुलिस ने पैगंबरपुर स्थित बीएस इंटर कॉलेज से आगरा के एतमादपुर निवासी जय प्रकाश को पकड़ा। जय प्रकाश कुशीनगर निवासी अजय कुमार गौतम के स्थान पर परीक्षा देने आया था।

 

UPSSSC PET: Arrested room inspector provided exam question paper to solver gang, seven solvers arrested
UPSSSC PET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चेतगंज थाने की पुलिस ने लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से भदोही के ज्ञानपुर थाना के वेदपुर गांव की प्रियंका यादव को पकड़ा। वह प्रिया यादव की जगह परीक्षा देने आई थी। इसके अलावा शिवपुर थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा। चांदमारी स्थित सीएमजी इंटर कॉलेज से प्रयागराज के फाफामऊ थाना के मातादीन का पुरवा, शांतिपुरम निवासी नरेंद्र कुमार पटेल पकड़ा गया। उसकी निशानेदही पर परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद मूल अभ्यर्थी और उसका भाई लवकुश पटेल पकड़ा गया। रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज से बिहार के नालंदा जिले के बनवारीपुर मोड़, दीना निवासी मनीष सिंह पकड़ा गया। वह अभ्यर्थी विपिन सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था।

तरना स्थित बसंत बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से बिहार के नालंदा जिले के लारनपुर, इस्लामपुर निवासी विकास सिंह पकड़ा गया। विकास मिर्जापुर के कतुआ का पुरा, महुवरिया निवासी मनोज सिंह की जगह परीक्षा देने आया था।
 

अभ्यर्थियों से वसूले एक लाख से तीन लाख रुपये

एसटीएफ ने प्रतापगढ़ के कुंडा थाना के मंडल भसऊ निवासी दीपक कुमार पटेल और प्रयागराज के जगदीशपुर मेदी, सोरांव निवासी अजय कुमार पटेल उर्फ गामा को गिरफ्तार किया गया। दोनों सॉल्वर गिरोह के सरगना हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने वाराणसी, प्रयागराज, उन्नाव, बांदा और कानपुर नगर सहित अन्य जिलों में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल कराना तय किया था। इसके लिए एक लाख से लेकर तीन लाख रुपये तक प्रति अभ्यर्थी लिया गया था।

सिम लगाकर दिया माइक्रोफोन, इस्तेमाल करना भी बताया

सॉल्वर गिरोह के सरगना ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षार्थियों को अपने पास बुलाया था। उनको ब्लूटूथ डिवाइस और सिम लगा हुआ माइक्रोफोन देकर यह बताया गया था कि उसे किस प्रकार से इस्तेमाल करना है। ब्लूटूथ डिवाइस को कान के अंदर डाला जाता है और माइक्रोफोन को शरीर के किसी हिस्से में छुपाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed