फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Roadways staff protest against daggamar vahan private bus in varanasi accusing police for complicity

Varanasi News: रोडवेज कर्मियों ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ किया चक्काजाम, पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप

Fri, 10 Jun 2022 11:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 11:24 AM IST
सार

लाख कवायद के बावजूद वाराणसी में जिला व पुलिस प्रशासन डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगाम लगाने में असफल है। शुक्रवार सुबह डग्गामार वाहनों के मालिकों से हुए विवाद के बाद रोडवेज के कर्मचारियों ने सड़क पर बस खड़ी कर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
UP Roadways staff protest against daggamar vahan private bus in varanasi  accusing police for complicity
रोडवेज पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रोडवेज बस स्टैंड के पास डग्गामार वाहनों के खिलाफ शुक्रवार सुबह रोडवेज कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया। डग्गामार वाहनों के मालिकों से हुए विवाद के बाद रोडवेज के कर्मचारियों ने सड़क पर बस खड़ी कर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डग्गामार वाहनों के मालिकों और  पुलिस की साठगांठ का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सड़क पर बस खड़ी होने के कारण कैंट चौकाघट मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर सिगरा धनंजय पांडेय ने रोडवेज कर्मियों को समझाबुझा कर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। इस दौरान राहगीर जाम में फंसे रहे।  जाम के कारण रोडवेज पहुंचे यात्रियों को गर्मी में खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग
रोडवेज कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि सुबह रोडवेज गेट के सामने डग्गामार वाहन (प्राइवेट बस) यात्रियों को बैठा रहे थे। आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत रोडवेज चौकी पर तैनात सिपाहियों से की गई तो कहा गया कि हमें कोई मतलब नहीं है। इससे आक्रोशित कर्मचारी चक्का जाम कर सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए डग्गामार वाहनों को हटाने की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि कैंट स्टेशन और रोडवेज के आसपास से डग्गामार वाहनों का संचालन बंद हो। जाम लगाए जाने के कारण लगभग एक घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेधड़क हो रहा डग्गामार बसों का संचालन

लाख कवायद के बावजूद वाराणसी में जिला व पुलिस प्रशासन डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगाम लगाने में असफल है। वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन परिसर ही नहीं बल्कि कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) के दूसरे प्रवेश द्वार से इन दिनों डग्गामार वाहनों का संचालन बेधड़क जारी है। जबकि विभागीय अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं।

यह बसें जौनपुर, आजमगढ़ और बाबतपुर के साथ अन्य स्थानों के लिए संचालित हो रही हैं। हाल यह है कि रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचने से पहले बीच में डग्गामार वाहनों के चालक व परिचालक यात्रियों को अपने वाहनों में बैठा लेते हैं। कैंट स्टेशन, रोडवेज, अंधरापुल, परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन, चांदपुर, टेंगरा मोड़ व रामनगर, सामनेघाट इलाकों से डग्गामार वाहनों का संचालन दिन रात हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed