{"_id":"5b23570d4f1c1bf76e8b8242","slug":"up-roadways-bus-and-truck-collision-in-azamgarh-two-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, दो की मौत, छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, दो की मौत, छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद बस के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि बस के चालक, परिचालक सहित 13 यात्री घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने एक महिला को वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के समय बस इलाहाबाद से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी।
जिले के बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास घटना हुई। मृतकों में अवनीश यादव (19) महराजगंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव का निवासी था। जबकि दूसरे युवक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घायल अंगद और सुरेश मऊ जिले के दोहरीघाट डिपो में चालक और परिचालक हैं। गुरुवार की रात दोनों 37 यात्रियों को लेकर इलाहाबाद के गोरखपुर जा रहे थे कि भोर में राजेपुर गांव के पास हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

Trending Videos
भाई का मुंडन कराकर लौट रहा था अवनीश
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास शुक्रवार की भोर में अनियंत्रित ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में मृत महराजगंज थाने के यूसुफपुर गांव निवासी अवनीश यादव (19) पुत्र रामप्रसाद यादव इलाहाबाद शहर में स्थित एक पालीटेक्निक कॉलेज का छात्र था।
घटना के समय वह अपने छोटे भाई मयंक (8) का मुंडन कराकर लौट रहा था। अवनीश के साथ उसके पिता और बहन भी थी। ये लोग बस से मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे, जहां मयंक का मुंडन कराया। इसके बाद सभी लोग बस से घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। अवनीश चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था।