फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP police : taking salaries, deployment does not know where

यूपी पुलिस का हाल : तनख्वाह ले रहे, तैनाती कहां यह पता नहीं

Sat, 13 May 2017 08:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 13 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
UP police : taking salaries, deployment does not know where
यूपी पुलिस

जिले में 300 सिपाही तनख्वाह हर महीने ले रहे हैं लेकिन वे तैनात कहां है यह पुलिस महकमे के बाबुओं को भी पता नहीं है। एसएसपी द्वारा तैयार कराए गए पुलिस मैनेजमेंट साफ्टवेयर में जब जिले में तैनात पुलिसकर्मियों का डाटा फीड किया जाने लगा तो यह मामला सामने आया।

विज्ञापन


एसएसपी ने मातहत बाबुओं को कड़ी फटकार लगाई तो सभी सिपाहियों का ब्यौरा जुटाने में जुट गए। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस विभाग को टेक्नो फ्रेंडली बनाने के लिए पुलिस मैनेजमेंट साफ्टवेयर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसमें जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती, ड्यूटी और छुट्टी का ब्यौरा एक क्लिक पर मिलेगा। इसके साथ ही जिले में सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर के एक से दूसरे स्थान के तबादले की जानकारी भी साफ्टवेयर पर अपलोड रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साफ्टवेयर के माध्यम से वीआईपी/वीवीआईपी ड्यूटी भी पुलिसकर्मियों की लगाई जाएगी। पुलिस अब कागजों पर ज्यादा आश्रित नहीं रहेगी और कंप्यूटर के माध्यम से ही होगा।

पुलिस देगी टॉवर लगाने की जमीन बदले में मिलेंगे कैमरे

मोबाइल कंपनी रिलायंस को पुलिस टॉवर लगाने के लिए जगह देगी। इसके बदले में रिलायंस कंपनी शहर की 60 पुलिस चौकियों पर हाई रिजल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी और एक कंट्रोल रूम बनवाकर पुलिस को देगी।



यह जानकारी देते हुए एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि इसके साथ ही कंपनी जिस चौकी पर कैमरे लगवाएगी वहां फ्री वाईफाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे लेकिन मौजूदा समय में वे अच्छी स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में यह देखने लायक बात होगी कि नए लगने वाले सीसीटीवी कैमरों का क्या हश्र होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed