Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security for Dev Deepawali in varanasi Barricading at ghats ATS and IB to also keep watch

देव दीवापली पर सुरक्षा: घाटों पर बैरिकेडिंग, एटीएस-आईबी भी रखेगी नजर; भगदड़ रोकने के लिए बनेगा खास सिस्टम

Sat, 21 Nov 2026 12:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

काशी में देव दीपावली में घाटों पर होने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एटीएस- आईबी भी नजर रखेगी। वहीं, घाटों पर भगदड़ की आशंका रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के आने-जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Security for Dev Deepawali in varanasi Barricading at ghats ATS and IB to also keep watch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देव दीवापली पर घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए एटीएस, आईबी और एलआईयू समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए 25 आईपीएस, 50 पीपीएस और 4500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, घाटों पर भगदड़ की आशंका रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के आने-जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की कमान त्रिनेत्र भवन के नियंत्रण कक्ष से संभाली जाएगी, जहां 50 पुलिसकर्मी कैमरों के जरिये घाटों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। अत्यधिक भीड़ वाले घाटों के बीच आवाजाही को नियंत्रित  किया जाएगा। बैरिकेडिंग के जरिये प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित होंगे। 
विज्ञापन


वन-वे व्यवस्था लागू होने से श्रद्धालु एक दिशा से घाट पर पहुंचेंगे और दूसरे रास्ते से बाहर निकलेंगे। आमने-सामने की भीड़ और अचानक दबाव बढ़ने की स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी। संवेदनशील स्थानों को क्राउड रेगुलेटेड जोन के रूप में नियंत्रित  किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

त्रिनेत्र भवन से होगी निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था का प्रमुख केंद्र त्रिनेत्र भवन होगा। यहां स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम के नियंत्रण कक्ष में 50 पुलिसकर्मी लगातार लाइव मॉनिटरिंग करेंगे। कैमरों के जरिये घाटों पर भीड़ का दबाव, श्रद्धालुओं की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी घाट पर भीड़ बढ़ने, रास्ता बाधित होने या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर अधिकारियों को अलर्ट किया जाएगा। पुलिसकर्मी और अधिकारी स्थिति के अनुसार कार्रवाई करेंगे। 

इसे भी पढ़ें; फिल्मी स्टिंग से खुला खौफनाक राज: भागने पर पिटाई, हर दिन दरिंदगी और मौत की दुआ; आठ महीने बाद आजाद हुई युवती

गंगा में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मोटरबोट से लगातार गश्त करेंगी। नावों के संचालन के लिए पहली बार टू-वे लेन व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत आने और जाने वाली नावों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित होंगे। बिना लाइफ जैकेट और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर सख्ती से रोक रहेगी। जाम और यातायात दबाव कम करने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed