{"_id":"5bfd9096bdec22414f578236","slug":"up-police-is-alert-for-madhya-pradesh-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस अलर्ट, बार्डर पर निगाहें सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस अलर्ट, बार्डर पर निगाहें सख्त
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के हनुमना विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को हो रहे मतदान को लेकर यूपी पुलिस चौकस है। मिर्जापुर के सीओ लालगंज ने एमपी के हनुमना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान हो रहा है। चुनाव के मद्देनजर वहां सरगर्मी भी बढ़ गई है।
ऐसे में चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्र से सटे जिले के भी विभिन्न क्षेत्रों में हलचल काफी तेज हो गई है। इस हलचल में कहीं कोई शांति भंग न होने पाए इसके लिए यूपी की मिर्जापुर पुलिस अलर्ट हो गई है। क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत ने मंगलवार को सीमा पर संबंधित हलिया थानाध्यक्ष विश्वज्योति व ड्रमंडगंज चौकी को सतर्क रहने व अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए जरूरी प्रक्रिया इसके पहले पूर्ण कर ली गई। मध्य प्रदेश राज्य की सीमाएं मिर्जापुर के लालगंज तहसील से सटी हुई हैं। ऐसे में यहां जो भी गतिविधियां होती हैं उनका असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ता है। वहां के चुनाव में खलल डालने के लिए यूपी से भी शरारती तत्वों के जाने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
ऐसे लोगों पर अंकुश लगाए जाने के लिए दोनों राज्य की पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर सतर्कता बरत रही है। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे अराजकतत्वों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।