फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP panchayat chunav 2021: claimants row outside of bank for deposit amount for panchayat chunav in varanasi

यूपी पंचायत चुनाव 2021: पंचायत चुनाव में जमानत राशि जमा करने बैंक पर उमड़ी दावेदारों की भीड़

Mon, 05 Apr 2021 03:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
UP panchayat chunav 2021: claimants row outside of bank for deposit amount for panchayat chunav in varanasi
बैंक के बाहर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में पंचायत चुनाव के चलते कचहरी स्थित एसबीआई में दावेदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पंचायत चुनाव लड़ने वाले दावेदार जमानत राशि जमा करने बैंक पहुंच रहे हैं। नोडयूज प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं और भीड़ लगी हुई है। स्टेट बैंक के बाहर जमानत राशि जमा करने वालों की लंबी कतार सोमवार को दिनभर लगी रही। कोरोना से बचाव के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो सका।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के लिए सात अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव लड़ने के लिए दावेदार जमानत राशि भी बैंक में जमा कर रहे हैं। इसके चलते बैंक में भीड़ का आलम है। इसके उलट कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं है। पंचायत चुनाव के लिए जमानत राशि जमा करने के लिए दावेदारों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो सका। मास्क लगाने की अनिवार्यता भी हवाई साबित हुई। कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा बना है। नियमों का पालन कराने वाले अधिकारी भी कोरोना से बचाव को लेकर संजीदा नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीएम के निर्देश पर चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर विकास भवन में सेक्टर जोनल अधिकारियों की बैठक में चुनाव आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया गया। उधर आठों ब्लॉकों और एलटी कॉलेज से नामांकन फार्म का वितरण जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed