फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP's new CM Mahant Adityanath more popular than Keshav, Manoj Sinha

केशव, मनोज सिन्हा से ज्यादा लोकप्रिय हैं यूपी के नए सीएम महंत आदित्यनाथ 

Mon, 20 Mar 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Mon, 20 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
UP's new CM Mahant Adityanath more popular than Keshav, Manoj Sinha
योगी अाद‌ित्यनाथ

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से चल रही तमाम अटकलों को विराम देते हुए लखनऊ में भाजपा विधायकों की बैठक में गोरखपुर से भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ को सूबे के नए मुख्यमंत्री के रुप में चुन लिया गया।

विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ ने इस पद की रेस में सबसे आगे चल रहे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को पीछे छोड़ा है। महंत आदित्यनाथ न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि सोशल मीडिया में भी बेहद लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ की लोकप्रियता का आलम यह है कि वह फेसबुक, ट्विटर अन्य सोशल मीडिया वेबसाइटों पर केशव प्रसाद मौर्य और मनोज सिन्हा से ज्यादा लोकप्रिय हैं। फेसबुक पर महंत आदित्यनाथ के पेज को 374,779 लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी एक-एक पोस्ट को हजारों लोग लाइक करते हैं और बड़ी संख्या में शेयर की जाती है। वहीं केशव प्रसाद मौर्य के फेसबुक पेज को 116,371 लोगों ने लाइक किया है। उधर, एक समय में सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रहे मनोज सिन्हा के फेसबुक पेज को 98 हजार लोगों ने लाइक किया है।

वहीं माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर भी महंत आदित्यनाथ सीएम पद के अन्य उम्मीदवारों से कहीं आगे हैं। ट्विटर पर महंत आदित्यनाथ के एक लाख 40 हजार फॉलोवर हैं। महंत कुल 28 लोगों और संगठनों को फॉलो करते हैं।

टॉप टेन ट्विटर ट्रेंड में योगी आदित्यनाथ सबसे ऊपर

UP's new CM Mahant Adityanath more popular than Keshav, Manoj Sinha
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जनरल वीके सिंह, कलराज मिश्र, सुरेश प्रभु, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आदि शामिल हैं। वहीं ट्विटर पर केशव प्रसाद मौर्य के 28 हजार और मनोज सिन्हा के 72 हजार फॉलोवर हैं।

बता दें कि दिनभर चले सियासी ड्रामे के दौरान कभी मनोज सिन्हा और कभी केशव प्रसाद मौर्य का नाम आगे चल रहा था। लेकिन देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज महंत आदित्यनाथ के हाथ लगा।

महंत आदित्यनाथ का नाम मीडिया में सामने आते ही ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ सबसे ऊपर ट्रेंड करने लगा। योगी आदित्यनाथ हैशटैग के साथ शाम छह बजे तक 15 हजार से ज्यादा ट्वीट किए गए।  

हिंदुत्वादी छवि और पूर्वांचल में अच्छी पकड़ रखने वाले महंत आदित्यनाथ अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए इस बार पार्टी ने पूरे प्रदेश में महंत आदित्यनाथ से चुनाव प्रचार कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed