फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: नई दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिडार सर्वेक्षण का हुआ ट्रायल, इस वजह से कुछ दिन बाद वास्तविक सर्वेक्षण होगा शुरू, देखें तस्वीरें

Sun, 13 Dec 2020 07:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 13 Dec 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
UP: Lidar survey trial of New Delhi-Varanasi High Speed Rail Corridor
हेलीकॉप्टर से हुआ ट्रायल सर्वेक्षण - फोटो : अमर उजाला।

नई दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लाइट डिटेक्शन एंड रेजिंग सर्वे (लिडार) तकनीक से सर्वेक्षण का ट्रायल सफल रहा। ट्रायल के जरिए हेलीकाप्टर पर लगे उपकरण की तैयारियों को  परखा गया। रविवार से शुरू होने वाले एरियल लिडार सर्वे को मौसम की खराबी के चलते फिलहाल अगले कुछ दिनों के लिए प्रस्तावित कर दिया गया है। इस बीच, नेशनल हाई स्पीड रेल कारर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर तैयारियों को परखा।



लिडार तकनीक से 3-4 माह में नई दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के भूमि का काम पूरा हो जाएगा। इसके पूरा होने के बाद ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हेलीकाप्टर पर लगे उपकरण के सहारे सटीक सर्वेक्षण का आंकड़ा, लेजर आंकड़ा, जीपीएस, उड़ान और तस्वीरों को इकट्टा करने में यह काम आसान करती है।

 

UP: Lidar survey trial of New Delhi-Varanasi High Speed Rail Corridor
हेलीकॉप्टर में लगाया गया उपकरण - फोटो : अमर उजाला।

एनएचएसआरसीएल अधिकारियों के अनुसार एरियल लिडार में दो तरीके से काम होते हैं। एक वह जो मैदान का  विवरण लेता है कि जो हेलीकाप्टर से उड़ान भरकर लिया जाता हैं। दूसरे में डेटा की प्रोसेसिंग, ड्राइंग और एलाइमेंट तैयार करना है। 

UP: Lidar survey trial of New Delhi-Varanasi High Speed Rail Corridor
सर्वेक्षण करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला।

प्रस्तावित 800 किमी नई दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर क्षेत्र में काम शुरू होना है। इस क्षेत्र में 9 प्वाइंट का इस्तेमाल करते हुए 86 मास्टर कंट्रोल प्वाइंट और 350 सेकेंडरी कंट्रोल प्वाइंट लगाया जाएगा। एनएचएसआरसीएल के सर्वे सलाहार हितेश खन्ना के अनुसार हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा तो उसमें लेजर वल्ब के साथ जो कि जीपीएस के साथ जुड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Lidar survey trial of New Delhi-Varanasi High Speed Rail Corridor
- फोटो : अमर उजाला।

इससे यह पता चलेगा कि कहां पर रिकार्डिंग हो रही है और साइट टेरिंग का पूरा डेटा रिकार्ड हो जाएगा। उसके बाद इसका डिजिटल एलीवेशन माडल (डीईएम) बनाने के लिए उपयोग करेंगे। इस तकनीक के तहत मैदान से जानकारी जुटाने में बहुत आसानी हो जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Lidar survey trial of New Delhi-Varanasi High Speed Rail Corridor
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

नई दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के भूमि सर्वेक्षण के लिए एरियल लिडार का सर्वे का ट्रायल किया गया। उड़ान के जरिए हेलीकाप्टर पर लगे उपकरणों की तैयारियों को परखा गया है। मौसम ठीक होते ही वास्तविक लिडार सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा।
सुषमा गौड़, प्रवक्ता, एनएचएसआरसीएल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed