फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मऊ में सिक्स लेन के लिए टीले की खुदाई में मिले तांबे के सिक्के, तो सोना समझकर मची लूट खनन, देखें तस्वीरें

Sun, 13 Dec 2020 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 13 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Copper coins found in mound excavation for Six Lane in Mau, UP
बरामद सिक्के व अन्य वस्तुएं - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले कीे मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के महापुर गढ़वा गांव में शनिवार को टीले की खुदाई के दौरान पुराने जमाने के सिक्के मिलने से खलबली मच गई। ग्रामीण पहले तो सोने-चांदी  के सिक्के समझकर लूटने लगे। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सीजकर सिक्कों को कब्जे में ले लिया।



एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना के साथ जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सिक्के वापस मंगवाए। साथ ही पूरे क्षेत्र को सीज कर स्थान की जांच कराने के लिए पुरातत्व विभाग को बुलाने के निर्देश दिए। 

Copper coins found in mound excavation for Six Lane in Mau, UP
बरामद सिक्के - फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, निर्माणाधीन सिक्स लेन के लिए मिट्टी की जरूरत थी, इसके लिए मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के महापुर गढ़वा गांव में मौजूद टीले की खुदाई की जा रही थी। जेसीबी से हो रही खुदाई के दौरान शनिवार को अचानक सिक्के मिले। मौके पर मौजूद मजदूरों के साथ अन्य लोगों को लगा कि कोई पुराना खजाना मिल गया है।

 
Copper coins found in mound excavation for Six Lane in Mau, UP
बरामद सिक्के - फोटो : अमर उजाला।
बस फिर क्या था देखते ही देखते लोग सिक्कों पर टूट पड़े। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सिक्कों को कब्जे में ले लिया। सूचना जब जिलाधिकारी को मिली, तो उन्होंने संबंधित एसडीएम रामभवन तिवारी को मौके पर भेजा। साथ ही कुछ देर बाद खुद भी मौकेेेेेे पर पहुंच गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Copper coins found in mound excavation for Six Lane in Mau, UP
सिक्के देखते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला।

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि बरामद सिक्के करीब 15 सौ से दो हजार साल पुराने हैं जिनकी संख्या अभी 128 है। सिक्कों पर नीले रंग की परत जम गई थी, इसके चलते उन्हें अनुमान हो गया था, कि सिक्के तांबे के हैं। बताया कि मौके से सिक्कों के अलावा कुछ मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं, जिन्हें देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि येे 15 सौ से दो हजार साल पुराने हैं।

विज्ञापन
Copper coins found in mound excavation for Six Lane in Mau, UP
मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला।
सिक्कों पर देवी-देवता के साथ राजा का चित्र अंकित है। इस तरह से स्पष्ट है कि ये मुगलकाल से पूर्व के हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed