{"_id":"5f88722a8ebc3e5bc527d9d6","slug":"up-former-phulpur-mp-varanasi-court-summoned-for-irregularities-in-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नियुक्ति में अनियमितता के मामले में फूलपुर के पूर्व सांसद वाराणसी की अदालत में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नियुक्ति में अनियमितता के मामले में फूलपुर के पूर्व सांसद वाराणसी की अदालत में तलब
Thu, 15 Oct 2020 09:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण पुष्कर उपाध्याय की अदालत में गुरुवार को नियुक्ति में अनियमितता बरतने के मामले में आरोपित फूलपुर के पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया को पुलिस ने प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल से लाकर पेश किया।
विज्ञापन
न्यायालय ने आरोपी पूर्व सांसद का इस मामले में न्यायिक रिमांड बनाकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अक्टूबर की तिथि नियत की है। इसी के साथ पुलिस आरोपी को वापस नैनी जेल लेकर चली गई।
विज्ञापन
पूर्व सांसद के खिलाफ पुलिस ने बीते वर्ष कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना में भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में कई तिथि से कोर्ट नैनी जेल से आरोपी को वारंट-बी जारी करते हुए तलब कर रही थी।
विज्ञापन
वर्ष 2004 में कौशांबी जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे कपिल मुनि करवरिया के कार्यकाल में कुछ नियुक्तियों में धांधली का आरोप है। मामले की शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान की पहले जांच की। बाद में वह फूलपुर लोकसभा से बसपा के टिकट पर वर्ष 2009 में सांसद निर्वाचित हुए थे। विजलेंस की रिपोर्ट में कई तरह की अनियमित पाए जाने पर पिछले वर्ष उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।