UP Election 2022: विधानसभा चुनाव में मतदाता न हों परेशान, मोबाइल पर मिलेगा सारा ज्ञान, जानें क्या करना होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को किसी भी तरह से परेशान होने की जरूरत नहीं है। मतदान संबंधी सभी जानकारियां आपके मोबाइल से ही मिल जाएंगी। चाहे मतदाता बनना हो, वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशना हो या फिर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करानी हो आदि अन्य सब जानकारियां और सुविधाएं निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मोबाइल एप से पाना संभव है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह के अनुसार फिलहाल में सात ऐसे मोबाइल एप हैं, जिससे आप समस्त जानकारियां प्राप्त करने के साथ ही मन की जिज्ञासाओं को भी विराम दे सकते हैं।
वोटर हेल्पलाइन
इस एप से मतदाता पंजीकरण, शिकायत, चुनाव परिणाम, मतदाता पंजीकरण जान सकेंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन, मतदाता सूची में संशोधन, आदि की सुविधा ले सकते हैं।
नो योर कैंडिडेट एप
इस एप के माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि किस विधानसभा में कौन प्रत्याशी है और उसके ऊपर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उसकी संपत्ति कितनी आदि जानकारियां मिल सकेंगी।
ऑब्जर्वर एप
इस एप से मतदाताओं को आब्जर्वर हेल्पलाइन मिलेगी। इसके अलावा प्रेक्षक अपनी विस वार रिपोर्ट मौके से ही चुनाव आयुक्त को भेज सकेंगे।
सी विजिल एप
इस एप से आम मतदाता आचार संहिता उल्लंघन पर शिकायत भेज सकते हैं। प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा कहीं आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है तो उसकी फोटो, वीडियो भी इस एप के माध्यम से भेज सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रहेगा।
सुविधा कैंडिडेट एप
इस एप के जरिए प्रत्याशी आनलाइन नामांकन कर सकेंगे। इससे अनुमति भी प्राप्त कर सकते हैं। यह एप सिर्फ प्रत्याशियों के इस्तेमाल के लिए है।
पीडल्यूडी एप
दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय मतदाताओं के लिए यह एप काफी कारगर है। इस पर सभी सुविधाएं उन्हें मिलेंगी। सूची में नाम देखने के साथ ही घर बैठे डाक मतपत्र के जरिए मतदान के लिए पंजीकरण भी करा सकेंगे।
गरुण एप
इस एप के जरिए मतदाता अपने मतदान केंद्र और बूथ के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।