फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 AAP candidate list varanasi Kailash Patel as candidate from Sevapuri assembly seat

UP Election 2022: 'आप' ने वाराणसी की सेवापुरी सीट से कैलाश पटेल को बनाया उम्मीदवार

Fri, 21 Jan 2022 10:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jan 2022 10:37 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 33 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में वारणसी की सेवापुरी सीट से कैलाश पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 AAP candidate list varanasi Kailash Patel as candidate from Sevapuri assembly seat
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिंघापुर के पूर्व प्रधान रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल को सेवापुरी विधानसभा से टिकट मिला है। शुक्रवार को पार्टी ने प्रदेश के 33 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें बनारस की सेवापुरी सीट के लिए हरहुआ के धनेसरी गांव के रहने वाले कैलाश पटेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

विज्ञापन


आप में शामिल होने से पहले अपना दल, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष पदभार संभाल चुके है। वर्तमान में आप के जिलाध्यक्ष और स्वजातीय संगठन में सदस्य हैं। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह ने 33 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी गई। जल्दी ही शेष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


कैलाश दिसंबर 2019 से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। इसके पूर्व पार्टी में लगभग दो वर्ष तक जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व भी निभाया। वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम सभा सिंघापुर के ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान संगठन (राष्ट्रीय पंचायती राज्य) के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं कैलाश

कैलाश 2003 से 2006 तक अपना दल के जिलाध्यक्ष की भूमिका में निभा चुके हैं। कैलाश पटेल ने कहा कि आदर्श ब्लॉक सेवापुरी के विकास के लिए पार्टी ने मौका दिया है। दिल्ली मॉडल पर विकास कार्यों को लागू कर किसानों और युवाओं का विकास करना प्राथमिकता होगी। 
पढ़ेंः  दलबदलू नेताओं पर भड़कीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर, कहा- ऐसे नेताओं से बचकर रहे जनता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed