{"_id":"59995cb84f1c1b165d8b471a","slug":"up-deputy-cm-keshav-says-rahul-akhilesh-and-maya-are-victims-of-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव बोले, डिप्रेशन के शिकार हैं राहुल, अखिलेश और माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव बोले, डिप्रेशन के शिकार हैं राहुल, अखिलेश और माया
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 20 Aug 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
दलित बस्ती में सफाई करते केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवार्दी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज दलित बस्ती में सफाई कर दलित वोटों सेंध लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस दौरान उनके निशाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती रहीं। केशव मौर्य ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती को डिप्रेशन का शिकार बताया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव गोरखपुर पहुंच कर तफरी कर रहे हैं। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रहते हुए पिछले 15 वर्षों से अकेले इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। केवल भाजपा ही वह पार्टी है जो सड़क से लेकर सड़क तक इन्सेफेलाइटिस के खिलाफ संघर्ष करती रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती डिप्रेशन के शिकार हैं इसलिए अनाप-सनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इससे पहले स्वच्छता अभियान के तहत योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आजमगढ़ के रैदोपुर दलित बस्ती में सफाई की। इसके बाद उन्होंने सभा कर संत रविदास के बहाने दलितों पर खुलकर डोरे डाले।