फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi Varanasi Visit Today: सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, प्रदेश वासियों के लिए की मंगल कामना

Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 06 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath varanasi visit today: CM yogi worshiped Kashi Vishwanath mandir wished well for state people
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जायजा लिया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के भव्य परिसर का निरीक्षण भी किया। धाम में चल रहे काम की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने धाम के विस्तार और वर्तमान समय में चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।



सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ रात 9:15 बजे गेट नंबर चार से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम ने बाबा के गर्भ गृह में षोडशोपचार पूजन किया। पं. श्रीकांत मिश्रा और पं. टेक नारायण सहित कई अर्चकों ने पूजन कराया। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने चुनार के लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित हो रहे मंदिर परिसर की डिजाइन को देखा। उन्होंने धाम के प्रवेश द्वार पर की भव्यता को देखा और मंत्रमुग्ध नजर आए। देखें अगली स्लाइड्स...।

up cm yogi adityanath varanasi visit today: CM yogi worshiped Kashi Vishwanath mandir wished well for state people

धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कंपनी ने बाहरी दीवारों पर पत्थर लगाने का काम तो भवनों के अंदर प्लंबिंग और वायरिंग का कार्य भी एक साथ किया जा रहा है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि सावन से पहले मंदिर परिसर में लाल पत्थरों के लगाने का काम करीब-करीब पूरा कर लिया जाएगा। नक्काशी पूर्ण काम के चलते दिन और रात दोनों समय मंदिर परिसर का काम चल रहा है। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

up cm yogi adityanath varanasi visit today: CM yogi worshiped Kashi Vishwanath mandir wished well for state people

श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और निकास के होंगे अलग द्वार
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। सावन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी ना झेलनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
up cm yogi adityanath varanasi visit today: CM yogi worshiped Kashi Vishwanath mandir wished well for state people

एक दिवसीय पर वाराणसी पहुंचे थे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे पर होने वाली परियोजनाओं के लोकार्पण का निरीक्षण किया। सोमवार की देर शाम सात बजे विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के लिए प्रस्थान किया। जहां वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। रात साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट से अपने विशेष विमान से लखनऊ रवाना हो गए।

विज्ञापन
up cm yogi adityanath varanasi visit today: CM yogi worshiped Kashi Vishwanath mandir wished well for state people
सीएम योगी ने दीनदयाल अस्पताल परिसर में बन रहे महिला विंग का किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल अस्पताल के एमसीएच विंग का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि 50 बेड के निर्माण से वरुणा पार के क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इसका निर्माण 18.94 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इस दौरान निर्माण कार्य पूरा होने के बारे में जानकारी मांगी तो अधिकारी ने बताया कि तय समय से थोड़ा विलंब हुआ है। उन्होंने इसे कोविड अस्पताल से अलग रखने को कहा। एमसीएच विंग में आईसीयू, एसएनसीयू, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed