फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Practical Exam 2022 100 practical centers set up in Varanasi monitoring will from control room

UP Board Practical Exam 2022: वाराणसी में प्रैक्टिकल 100 केंद्र बनाए गए, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Wed, 27 Apr 2022 11:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 11:32 AM IST
सार

वाराणसी जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के लिए 100 केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से  निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
UP Board Practical Exam 2022 100 practical centers set up in Varanasi monitoring will from control room
प्रैक्टिकल की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा खत्म होने के बाद अब 28 अप्रैल से प्रैक्टिकल कराया जाएगा। जहां एक ओर पहली बार प्रैक्टिकल के लिए केंद्र बनाया गया है वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। साथ ही राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के लिए 100 केंद्र बनाए गए हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर अब तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इनमें बहुत से ऐसे केंद्र भी हैं, जहां के प्रधानाचार्य कापियों के मूल्यांकन की ड्यूटी में भी लगे हैं, ऐसे में मूल्यांकन और प्रैक्टिकल की तैयारी दोनों एक साथ करना बड़ी चुनौती बनी है।

विज्ञापन

मूल्यांकन के साथ ही प्रैक्टिकल कराने की जिम्मेदारी

इधर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में प्रैक्टिकल की पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए एडी बेसिक अवध किशोर सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही गाजीपुर जिले में जेडी प्रदीप कुमार, जौनपुर में उपशिक्षा निदेशक प्रमोद यादव, चंदौली में माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव सतीश सिंह पर्यवेक्षक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संयोजक डॉ. विश्वनाथ दूबे का कहना है कि प्रधानाचार्यों पर मूल्यांकन के साथ ही प्रैक्टिकल की तैयारी कराने की जिम्मेदारी हैं। ऐसे में शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर यह कहा है कि प्रधानाचार्यों को मूल्यांकन कार्य से विरत किया जाए, जिससे कि प्रैक्टिकल की तैयारी सही तरीके से हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed