{"_id":"67ae1192571f38c9870fcdc2","slug":"up-board-exam-2025-question-papers-in-strong-room-surveillance-in-three-layers-in-varanasi-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2025: स्ट्रांग रूम में पहुंचे प्रश्नपत्र, तीन लेयर की सुरक्षा में हो रही निगरानी; 24 से परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2025: स्ट्रांग रूम में पहुंचे प्रश्नपत्र, तीन लेयर की सुरक्षा में हो रही निगरानी; 24 से परीक्षा
Fri, 14 Feb 2025 07:57 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:57 AM IST
सार
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच प्रश्नपत्र भी स्ट्रांग रूम में पहुंच गए हैं। इसकी निगरानी तीन लेयर की सुरक्षा में की जा रही है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए शुक्रवार को प्रश्न पत्र भी आ गए हैं। इन्हें लहुराबीर के क्विंस इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिसकी निगरानी तीन लेयर की सुरक्षा में की जा रही है। 24 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका के बाद प्रश्नपत्र भी आ गए हैं। जिले में बने 125 केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक के साथ सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध कुमार सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों प्रवेशपत्र में संशोधन का काम चल रहा है। संशोधन के बाद सभी परीक्षा केंद्रों उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा कल से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। सिटी को-आर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया परीक्षा के लिए जिले के 200 विद्यालयों में से 49 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 23 हजार दसवीं और 25 हजार 12वीं के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन