फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Elections 2022: SP State President Naresh Uttam Patel said BJP lost where CM Yogi Adityanath campaigned

यूपी: सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले - जहां सीएम योगी ने प्रचार किया वहां भाजपा हारी

Tue, 10 Aug 2021 03:05 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 10 Aug 2021 03:05 PM IST
सार

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी छोटे दलों से समझौता करेंगी। सपा 351 सीटों के जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। 
 

विज्ञापन
UP Assembly Elections 2022: SP State President Naresh Uttam Patel said BJP lost where CM Yogi Adityanath campaigned
वाराणसी: प्रेसवार्ता को संबोधित करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, साथ में मौजूद अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गए, वहां भाजपा हारी है। चाहे बंगाल हो या बिहार। राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भाजपा चुनाव हारी है।

विज्ञापन

 
सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर लूट मची है। भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए गुंडा एक्ट में संशोधन विधेयक ला रही है। ऐसे में जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनके ऊपर गुंडा एक्ट लगा दिया जा रहा है। पहले गुंडा एक्ट का प्रस्ताव पुलिस बनाकर डीएम के पास भेजती थी। इसमें गुण दोष के आधार डीएम निर्णय लेते थे। अब डीएम का रोल समाप्त करने की तैयारी है। 
विज्ञापन

 
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने भरपूर धनबल का इस्तेमाल किया। इससे जनता में बेचैनी है। पंचायत चुनाव में सपा के प्रति जनता का रुझान दिखा है। इससे यह आभास हो रहा कि जनता बदलाव चाहती है। इसी आधार पर सपा 351 सीटों के जीतने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। बड़े दलों से समझौता नहीं करेंगे। छोटे दलों से समझौता करेंगे लेकिन शर्त है कि पार्टी की विचारधारा एक हो। सर्किट हाउस से सपा प्रदेश अध्यक्ष कुछ देर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंचे। जहां छात्रसंघ के छात्र महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed