{"_id":"680090ea8a0e0075ee01dcb9","slug":"up-accident-two-people-died-in-sonbhadra-vehicle-missing-police-searching-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: सोनभद्र में दो लोगों की मौत... सड़क पर खून ही खून, हादसे के बाद वाहन लापता; खोज रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: सोनभद्र में दो लोगों की मौत... सड़क पर खून ही खून, हादसे के बाद वाहन लापता; खोज रही पुलिस
Thu, 17 Apr 2025 10:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:56 AM IST
सार
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शवों को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Accident: रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर मुड़ीलाडीह गांव के समीप नन्हकूराम पीजी कॉलेज के मोड़ के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेकाबू वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई।
विज्ञापन
बाइक सवार दो व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान महेंद्र सिंह पटेल (29) पुत्र चंद्रशेखर पटेल और रामसूरत पटेल (52) पुत्र तिलकधारी के रूप में हुई है। दोनों कुसुम्हा गांव थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के निवासी थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लोढ़ी भेज दिया गया। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन