फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   unknown middle aged man dead body found on railway track in varanasi police trying to identify

वाराणसी: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Sat, 23 Apr 2022 02:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Apr 2022 02:05 PM IST
सार

खालिसपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात अधेड़ का शव क्षतविक्षत अवस्था में मिला। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
unknown middle aged man dead body found on railway track in varanasi police trying to identify
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ का शव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी से सटे खालिसपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात अधेड़ का शव क्षतविक्षत अवस्था में मिला। घटना शुक्रवार देर रात की है। वाराणसी- जफराबाद रेलवे ट्रैक के अप लाइन पर किसी अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा फूलपुर पुलिस को दी गई। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।  

विज्ञापन


शव को शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अधेड़ की उम्र लगभग 55 वर्ष से ऊपर की है। चेकदार नीले रंग की लुंगी और सफेद शर्ट पहना है। उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। इंस्पेक्टर मुन्नाराम ने बताया कि उसके हुलिए के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed