फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Underpass before Kashi station to be widened vehicles to pass through six lanes in varanasi

Varanasi: काशी स्टेशन से पहले अंडरपास होगा चौड़ा, छह लेन से गुजरेंगे वाहन; ऊपर बिछाई जाएगी चार रेलवे लाइन

Tue, 23 Jun 2026 04:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 23 Jun 2026 04:59 PM IST
सार

Varanasi News: काशी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के उद्देश्य से यहां इंटर मॉडल टर्मिनल बनाया जा रहा है। स्टेशन से पहले भदऊ डाट पुल के पास अंडरपास को चौड़ा किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Underpass before Kashi station to be widened vehicles to pass through six lanes in varanasi
भदऊ चुंगी पर चल रहा अंडरपास का काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी रेलवे स्टेशन से पहले भदऊ डाट पुल (भदऊ चुंगी) के पास अंडरपास को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें अब तक दो लेन से गाड़ियों का आवागमन हो रहा है, लेकिन चौड़ाई के बाद सड़क छह लेन की हो जाएगी। इसके अलावा ऊपर से दो रेलवे ट्रैक की जगह चार रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। 

विज्ञापन


काशी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने के उद्देश्य से यहां इंटर मॉडल टर्मिनल बनाया जा रहा है। करीब 350 करोड़ की लागत से चल रहे काम में इधर तेजी आई है। इसके तहत नई रेलवे लाइन बिछाए जाने के साथ ही सड़क का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। जिस जगह पर पहले से भदऊ डाट पुल है, उसी के सटे दोनों ओर नया अंडरपास बनाया जा रहा है। बन जाने के बाद सिक्स लेन की सड़क हो जाएगी। 
विज्ञापन


100 दिन का मेगा ब्लॉक लेकर कराया जा रहा रेलवे का काम
रेलवे की ओर से नई रेल लाइन बिछाए जाने के काम में किसी तरह की बाधा न आने पाए, इसके लिए यहां 100 दिन का मेगा ब्लॉक भी लिया गया है। इस वजह से कई ट्रेनों का रूट भी बदला है। इस पर अभी ऊपरी हिस्से से दो रेलवे ट्रैक से ट्रेनों को चलाया जाता है। नया ट्रैक बिछाए जाने का काम भी इस समय तेज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed