फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   under construction showroom dilapidated wall collapsed in varanasi laborer of saree company died

Varanasi: निर्माणाधीन शोरूम की जर्जर दीवार गिरी, साड़ी कंपनी के मजदूर की मौत, साथियों ने किया हंगामा

Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
सार

वाराणसी के तरना स्थित एक कंपनी के निर्माणाधीन शोरूम की जर्जर दीवार ढहने से  उसके बगल की साड़ी की प्रिंटिंग करने वाली कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए मजदूर के साथियों ने देर रात तक हंगामा किया। 

विज्ञापन
under construction showroom dilapidated wall collapsed in varanasi laborer of saree company died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के तरना स्थित एक कंपनी के निर्माणाधीन शोरूम की जर्जर दीवार ढहने से शुक्रवार को उसके बगल की साड़ी की प्रिंटिंग करने वाली कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दीवार के मलबे में दबकर दो अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे से गुस्साए मजदूर के साथी निर्माणाधीन शोरूम और साड़ी की प्रिंटिंग करने वाली कंपनी के मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। सभी का कहना था कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए। देर रात करीब 11 बजे धरना खत्म हुआ। शिवपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन

दीवार के मलबे में तीन लोग दबे थे

शिवपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर का रहने वाला बच्चेलाल पाल (45) तरना स्थित साड़ी की प्रिंटिंग का काम करने वाली एक कंपनी में मजदूरी करता था। प्रिंटिंग कंपनी के बगल में पहले एक बीड़ी का कारखाना था। अब वहां एक कंपनी का शोरूम बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना का रास्ता साफ, हाल में जमीन को लेकर हुआ था भारी बवाल

बताया जाता है कि निर्माणाधीन शोरूम की एक जर्जर दीवार अचानक भहरा कर गिरने के कारण उसके मलबे के नीचे बच्चेलाल पाल, आयर के कपिलदेव और जौनपुर के चंदवक की उर्मिला देवी दब गए। मलबा हटाया गया तो बच्चेलाल पाल की मौत हो चुकी थी। इसे लेकर बच्चेलाल के साथ काम करने वाले कर्मचारी आक्रोशित हो उठे और वह निर्माणाधीन शोरूम के साथ ही अपनी कंपनी के मालिक को भी मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। वहीं, हादसे में बच्चेलाल की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची उसकी पत्नी मीरा पाल की हालत बेसुधों जैसी थी। परिजनों ने बताया कि बच्चेलाल दो बेटों और एक बेटी का पिता था।

सड़क हादसों में ऑटो चालक और बुजुर्ग की मौत

सारनाथ क्षेत्र के लेढ़ूपुर और इमिलिया बाजार में शुक्रवार को सड़क हादसों में एक युवक और एक वृद्ध की मौत हो गई। रुस्तमपुर निवासी रवि यादव (28) ऑटो चलाता था। देर शाम ऑटो से घर जा रहा था। सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढ़ूपुर स्थित पावर हाउस के समीप संदहा की ओर से आ रही सरकारी बस ने रवि के ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि को समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए। वहीं, मौका देख कर सरकारी बस लेकर चालक भाग गया।

उधर, चोलापुर थाना क्षेत्र के इमिलिया बाजार में पैदल जा रहे अल्लोपुर निवासी मिश्री राजभर (65) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से घटनास्थल पर ही मिश्री राजभर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह घर से इमिलिया गांव स्थित आम के बाग की ओर जा रहे थे। वहीं, हादसे के बाद बाइक सवार घटनास्थल से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed