फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Under construction bridge will be tried in 2023

निर्माणाधीन पुल का 2023 में किया जाएगा ट्रायल

Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Under construction bridge will be tried in 2023
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के प्रमुख कार्यकारी निदेशक कमल नयन ने मंगलवार को हमीद सेतु के बगल में बन रहे रेल कम रोड ब्रिज के इरेक्शन का जायजा लिया। साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। बाद में हुई बैठक में 2023 तक इस लाइन के ट्रायल की बात भी कही। स्थानीय गेस्ट हाउस में उन्होंने परियोजना के निर्माण में जुटी दोनों कार्यदायी संस्थाओं एसपी सिंग्ला एवं जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के इंजीनियरों संग बैठक कर समीक्षा की। उन्हें वीडियो फुटेज एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से परियोजना का प्रेजेंटेशन दिया गया। इसके बाद उन्होंने हमीद सेतु के बगल में बन रहे रेल कम रोड ब्रिज के पर चल रहे डैब स्लैब, पुल के दोनों तरफ बनने वाले एप्रोच साइट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सोनवल एवं घाट दोनों रेलवे स्टेशन के अब तक हुए कार्यों का ब्योरा तलब किया। नई रेल लाइन के लिए निर्माणाधीन पिलरों का जल्द निर्माण पूरा करने के अलावा ट्रैक के लिए बन रहे मिट्टी के बेड, जगह-जगह पड़ने वाले छोटे-बड़े पुलों का निर्माण समयबद्ध करने की हिदायत दी। बनने वाले आरयूवी, ब्लाक हट स्टेशन एवं अन्य सुरक्षा प्वाइंटों का निर्माण जल्द शुरु करने का निर्देश दिया। परियोजना के बाबत उन्होंने बताया कि इसमें सबसे बड़ा रोड़ा लैंड इश्यू है जिसकी फिलहाल सुनवाई हो चुकी है लेकिन पत्रावलियों का निस्तारण काफी धीमा है। उम्मीद जताई कि अगर यह समस्या समाप्त हो जाती तो परियोजना का निर्माण कार्य दोगुनी गति से चलता। उम्मीद जताई कि मार्च 2022 तक अगर सब कुछ ठीक रहा तो परियोजना पूरी हो जाएगी। जबकि इसका ट्रायल 2023 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। इस अवसर पर आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा, आरवीएनएल के परियोजना निदेशक सत्यम कुमार, एसपी सिंग्ला कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल, जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी कुमार, जीएम गौतम सरकार, अजय राय, रितेश कुमार, एमजी गुप्ता, विद्युत राव, निगमानंद जेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed