फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uncontrolled truck crushed half a dozen vehicles one after the other, killing the student

बेकाबू ट्रक ने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को कुचला, छात्र की ली जान

Fri, 07 Feb 2020 03:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 07 Feb 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed half a dozen vehicles one after the other, killing the student
मकान में घुसा ट्रक और मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : Amar ujala

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर कस्बे के बंजारेपुर गांव के पास शुकवार की सुबह करीब ग्यारह बजे जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ गिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर के तांडव ने आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक की जमकर धुनाई की। आधे घण्टे बाद मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष के बीचबचाव करने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन

Uncontrolled truck crushed half a dozen vehicles one after the other, killing the student
हादसे में घायल छात्र - फोटो : amar ujala

शुक्रवार की सुबह गिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रक जैसे ही कस्बे के बंजारेपुर गांव के पास पहुंचा, तभी नशे में धुत चालक का ट्रक से नियंत्रण खो गया। इसके बाद तो ट्रक साक्षात काल बन गया और आजमगढ़ के खासडीह गांव निवासी रोहित की स्कार्पियो, आजमगढ़ के ही सहनुडीह गांव निवासी राजेन्द्र राय की कार, कस्बा निवासी तारा जायसवाल की जौनपुर की तरफ जा रही पिकअप में और असलम के खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मारते हुए तीन मोटरसाइकिलों को कुचलते हुए सड़क किनारे एक मकान में घुस गया।

Uncontrolled truck crushed half a dozen vehicles one after the other, killing the student
हादसे में घायल युवक - फोटो : amar ujala

हादसे में प्रसाद कालेज के इक्कीस वर्षीय छात्र चन्दन निवासी सैदपुर जनपद गाजीपुर की जौनपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन

Uncontrolled truck crushed half a dozen vehicles one after the other, killing the student
हादसे में घायल छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
जबकि इसी कालेज के नितिन यादव (22) निवासी बरबसपुर, थाना बरदह, आजमगढ़ को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया। वहीं, असगर (22) और शमीम (21) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Uncontrolled truck crushed half a dozen vehicles one after the other, killing the student
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
पिकअप में बैठी विनीता तिवारी (37) पत्नी कन्हैया निवासी सरायमोहन, थाना बरदह को भी चोट लगी। हादसे के बाद घण्टों तक कस्बे से लेकर जिवली तक करीब 3 किमी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed