{"_id":"677a7a92ef35870dc8085974","slug":"unafraid-of-court-monitoring-for-three-years-trees-are-being-cut-in-bhu-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : एनजीटी की निगहबानी से बेखौफ, बीएचयू में हो रही पेड़ों की कटाई, खड़े हुए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : एनजीटी की निगहबानी से बेखौफ, बीएचयू में हो रही पेड़ों की कटाई, खड़े हुए सवाल
Sun, 05 Jan 2025 05:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 05:58 PM IST
सार
बीएचयू में कृषि विज्ञान संस्थान गेट के सामने कटे हुए पेड़ की लकड़ियों का ये दृश्य आपके मन में सवाल पैदा कर देगा कि आखिर कौन है इसके पीछे जिसे नियमों के उल्लंघन करने पर भी भय नहीं है। परिसर में चर्चा गर्म है।
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में कटे पेड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कहते हैं कि वाराणसी नगर का तापमान अगर शुद्धता को महसूस कराए तो आपको बीएचयू परिसर में प्रवेश करना चाहिए। यहां लगे वृक्ष आपको शुद्ध हवा प्रदान करते हैं। लेकिन जब ये वृक्ष कटते नजर आएं तो सवाल खड़े होने लगते हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही सवाल पिछले दिनों खड़े हुए थे और राजिस्ट्रार अरूण कुमार सिंह पर 11 पेड़ की कटाई को लेकर एनजीटी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे मसले पर कोर्ट ने पिछले तीन सालों से निगहबानी भी कर रखी है फिर भी कटे हुए पेड़ की लकड़ियों की ये तस्वीर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर कौन है वो बेखौफ सख्श?
विज्ञापन