{"_id":"65c2b44ad582873e96010a48","slug":"ultraportable-x-ray-machine-will-make-tb-testing-easier-ultraportable-x-ray-machine-will-make-tb-testing-easier-varanasi-news-c-20-vns1013-505184-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अल्ट्रापोर्टेबल एक्स रे मशीन से आसान होगी टीबी जांच की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अल्ट्रापोर्टेबल एक्स रे मशीन से आसान होगी टीबी जांच की राह
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में क्षय रोग नियंत्रण के उद्देश्य से शहरी और ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। इसमें अल्ट्रापोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन से जांच की राह और आसान हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आयोजित कार्यक्रम में एक्सरे मशीन का शुभारंभ सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने किया। इस दौरान एक व्यक्ति का एक्सरे भी किया गया, जिसकी रिपोर्ट भी एक मिनट में मिल गई।
सीएमओ ने बताया कि टीबी सक्रिय रोगी खोज (एसीएफ) अभियान और टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) को सुदृढ़ीकरण करने के लिए सरकार की ओर से यह पहल की गई है। जिन जगहों पर अभियान के दौरान सर्वाधिक टीबी रोगी मिले हैं अथवा मिलते हैं, वहां विशेष शिविर लगाकर संभावित लक्षण वालों की जांच की जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. पीयूष राय ने बताया कि एक्स-रे मशीन से जांच के बाद एक मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर संबंधित व्यक्ति का समय से उपचार भी शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में गौतम कुमार,अश्विनी राय, निष्ठा, चंदन, सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।