फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youths died due to collapse of wall in Varanasi

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से किशोर समेत दो भाइयों की मौत, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

Wed, 16 Jul 2025 10:14 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 16 Jul 2025 10:14 AM IST
सार

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठौली में कच्ची दीवार की गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। वहीं मामले को लेकर सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को आठ लाख रुपये देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Two youths died due to collapse of wall in Varanasi
रोते बिलखते परिजन व मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गांव भैठौली में सुबह 7 बजे कच्चे मकान का हिस्सा बाइक सवार दो सगे भाइयों पर गिर गया। मलबे में दबने से दोनों की मौत हो गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। संवेदना व्यक्त कर अफसरों को पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


भैठौली निवासी आदित्य कुमार (19) और अंकित कुमार (16) पुत्र संतोष कुमार गौतम धान की रोपाई के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इस बीच रास्ते में दिलीप कुमार का कच्चा मकान अचानक से गिर गया। सड़क किनारे की दीवार गिरने से दोनों भाई मलबे में दब गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; डराने लगीं गंगा: काशी में हर घंटे चार सेमी बढ़ रहा जलस्तर, सुबह-ए-बनारस का मंच डूबा; तस्वीरों में देखें नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन

Two youths died due to collapse of wall in Varanasi
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार को आपदा मोचक निधि से प्रति मृतक 4 लाख की दर से 8 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

Two youths died due to collapse of wall in Varanasi
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

चोलापुर थाना प्रभारी राजेश कुमार गौतम ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, गांव में दो जवान बेटों की मौत से गम का माहौल नजर आया। पूरे दिन लोग इसी प्रकरण पर चर्चा करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed