फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two youths died Azamgarh Bike and car collided one critical condition family members panic

आजमगढ़ में दो युवकों की माैत : बाइक और कार की भिड़ंत, एक की हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 16 Jan 2025 02:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 02:26 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Two youths died Azamgarh Bike and car collided one critical condition family members panic
परविंदर और सुरेंद्र की फाइल फाेटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार में बीती रात बाइक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। स्थानीय लोगों मदद से उसे अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तोनारी गांव निवासी प्रवीण (28) अपने दोस्त सुरेंद्र (20) व वीरेंद्र (22) के साथ कौड़िया बाजार जा रहे थे। वह जैसे ही बाजार में पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने प्रवीण व सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। एक ही साथ दो लोगों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सुरेंद्र तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वहीं, प्रवीण एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। वह खेती के काम के लिए मुबई से एक माह पूर्व घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed