{"_id":"5a33fcf14f1c1bbd208b6d18","slug":"two-people-dead-in-road-accident-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार को बचाने में ट्रक के नीचे आए बाइक सवार, कुचलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल सवार को बचाने में ट्रक के नीचे आए बाइक सवार, कुचलने से मौत
ब्यूरो, अमर उजाला,मऊ
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो लोग ट्रक के नीचे आने से कुचल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के मऊ में हुआ। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।
जिले के कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव के पास शुक्रवार शाम बुलेट सवार अधेड़ और युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मासिर (58) और जाकिर उर्फ गुड्डुल (28) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गालिबपुर गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को दोनों मऊ गए थे।
शाम को दोनों बुलेट से घर लौट रहे थे। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। मुहम्मदाबाद-मऊ रोड पर गालिबपुर गांव के पास बुलेट के सामने साइकिल सवार आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बुलेट अनियंत्रित होकर पलट गई और मासिर और जाकिर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
जाकिर की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और वह सऊदी अरब में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव सौंप दिए।