फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two of the women died in the accident, including

हादसे में महिला समेत दो की मौत

Fri, 22 Apr 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 22 Apr 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two of the women died in the accident, including
सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
वाहनों की तेज रफ्तार और डिवाइडर न होने से गुरुवार को रोहनिया और चौबेपुर में हुए सड़क हादसों में एसओएस बाल ग्राम की अल्का सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। रोहनिया में कार की टक्कर से जान गंवाने वाले बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। यहां लगातार तीसरे दिन हुए हादसे से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने सड़क पर डिवाइडर लगाने और मुआवजे की मांग को लेकर जगतपुर में जीटी रोड जाम कर दिया। दिन में 11 बजे से 12 बजे तक जाम लगा रहा। बाद में एसडीएम राजातालाब के आश्वासन पर लोग माने।
विज्ञापन


रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर निवासी अमित कुमार डिश लगाने का काम करता था। इसी गांव का पप्पू (30) भी अमित की मदद करता है। गुरुवार को दोनों बाइक से डिश लगाने मोहनसराय गए थे। लौटते समय जगतपुर में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। अमित उछल कर पास में खड़े ट्रक से जा टकराया। मौके पर ही अमित की मौत हो गई। जबकि, पप्पू घायल हो गया। कुछ ही देर में क्षेत्रीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पप्पू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, चौबेपुर के उमरहां में सूमो की टक्कर से ऑटो सवार अल्का सिंह (45) की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। मूल रूप से चंदौली जिले के बलुआ, टांड़ा निवासी अल्का सिंह एसओएस बाल ग्राम में बच्चों की देखभाल करती थीं। वह दोपहर में बाल ग्राम में रहने वाली खुशबू (20), नेहा (18), रंजना (20) का इलाज कराने शहर के एक अस्पताल गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे लौटते समय उमरहां में नहर की पुलिया के पास हादसा हुआ। हादसे में तीनों युवतियाें के अलावा मोहांव निवासी नखड़ू (40) और चालक मोल्हनापुर निवासी हृदय नारायण पांडेय (45) घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed