फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two kanwariya injured in road accident in bhadohi

सड़क दुर्घटना में दो कांवरिये घायल, रोडवेज बस में की तोड़फोड   

Sat, 04 Aug 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 04 Aug 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Two kanwariya injured in road accident in bhadohi
घायल कांवरिया - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर भदोही के औराई क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो कांवरिये घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर घटना से नाराज कांवरियों ने चंदौली डिपो की एक रोडवेज बस में तोड़फोड़ की।  
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के कछवां थानाक्षेत्र के करछना निवासी रमेश (25) और सूरज (22) अपने साथियों संग कांवर यात्रा पर निकले थे। शुक्रवार को प्रयाग से जल भरकर वे काशी विश्वनाथ वाराणसी जा रहे थे। औराई क्षेत्र के तियुरी गांव के समीप पहुंचे थे कि किसी काम से जीटी रोड रोड पार करने लगे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


कांवरियों के घायल होने की खबर लगते ही जीटी रोड से गुजर रहे कुछ कांवरिया उग्र हो गए और चंदौली डिपो की रोडवेज बस पर पत्थरबाजी कर दी। इससे बस के कई शीशे टूट गए। कांवरियों ने बस में आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन औराई थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कुछ देर के लिए जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घायल कांवरियों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कांवरियों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश एस भी जिला अस्पताल पहुंच गए और दोनों घायलों का हालचाल लिया। सीओ औराई रामकरन की देखरेख में एक कांवरिया को वाराणसी रेफर किया गया।

दो दिन पूर्व ही खुली थी उत्तरी लेन

Two kanwariya injured in road accident in bhadohi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने कहा कि घायल कांवरियों का उपचार कराया जा रहा है। कुछ कांवरियों ने तोड़फोड़ का प्रयास किया। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि कांवरियों की सुरक्षा के लिए उत्तरी लेन को बंद कर दिया गया है।

उधर, पूर्व के वर्षों की तरह सावन में कांवरियों के लिए जीटी रोड के उत्तरी लेन को आरक्षित कर दिया गया था। सिक्सलेन के निर्माण और बारिश के चलते एक अगस्त को हाईवे पर 38 किमी लंबा जाम लग गया था। यातायात व्यवस्था बिगड़ने पर शासन स्तर पर वार्ता के बाद जिला प्रशासन ने उत्तरी लेन को चालू कर दिया।

शुक्रवार को हुई घटना के बाद प्रशासन ने उत्तरी लेन को एक बार फिर बंद कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सिक्स लेन निर्माण के चलते संकरे हो चुके दक्षिणी लेन पर दो लेनों के यातायात का बोझ पुलिस प्रशासन कैसे नियंत्रित करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed