{"_id":"5d4c979c8ebc3e6cfc5d8c92","slug":"two-girl-students-gang-raped-in-jaunpur-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Aug 2019 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो बहनों को प्रेम जाल में फंसा कर दो सहपाठी युवकों ने दोनों से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, इसका वीडियो बनाकर दोनों बहनों को ब्लैकमेल कर कई माह तक शोषण किया। जानकारी होने पर परिजनों ने बुधवार की शाम कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस ने गुरुवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों बहनों ने इसी वर्ष एक महाविद्यालय में प्रवेश लिया है। कॉलेज में उनकी दोस्ती दो युवकों से हुई। आरोप है कि एक दिन दोनों युवक दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए और दोनों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। आरोपी कई महीने से दोनों बहनों का शोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवकों ने दोनों बहनों से पैसे की वसूली भी शुरू कर दी। डर की वजह से दोनों बहनें घर से रुपये चुराकर देने लगी। युवकों की मांग बढ़ने लगी तो दोनों बहनों ने बुधवार को परिजनों को जानकारी दी। परिजन दोनों को कोतवाली ले गए, जहां महिला पुलिस की मौजूदगी में उनका बयान हुआ।
विज्ञापन
उनकी तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के जितेंद्र शर्मा निवासी मईडीह और आकाश जायसवाल निवासी मड़ियाहूं के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। दोनों बहनों को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों बहनों से दुष्कर्म की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया। दोनों से पूछताछ जारी है।