{"_id":"5c41e7d2bdec224b7a553b66","slug":"two-forest-worker-attempt-to-rammed-by-tractor-driver-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दो वनकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दो वनकर्मियों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश
Sat, 19 Jan 2019 12:05 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में वन कर्मियों ने अवैध बोल्डर लदे ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। चालक ने ट्रैक्टर से वन कर्मियों को कुचलने के लिए उनकी बाइक पर चढ़ा दी। इसके बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक फरार हो गया।
हादसे में वन दारोगा अमर सिंह और वन रक्षक अजय सिंह घायल हो गए। इस मामले में पुलिस दारोगा की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक काली चौबे और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे जुगैल वन रेंज के घोरिया गांव के समीप गश्त पर निकले बाइक सवार वन दारोगा अमर सिंह और वन रक्षक अजय सिंह ने बोल्डर लदे एक ट्रैक्टर को रोका। लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागने लगा।
विज्ञापन
वन कर्मियों ने बाइक से कुछ दूरी तक पीछा कर ट्रैक्टर को ओवरटेक कर उसे रूकने का इशारा किया। चालक रूकने की बजाय वन कर्मियों की बाइक में धक्का मारते हुए भागने लगा। हादसे में दोनों वन कर्मी घायल हो गए। इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर भाग निकला।
वन कर्मियों ने घटना की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जुगैल थाना प्रभारी ने बोल्डर लदे ट्रैक्टर-ट्राली और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेने के साथ घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
ओबरा सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया वन दारोगा अमर सिंह की तहरीर पर घोरिया गांव निवासी ट्रैक्टर मालिक काली चौबे और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकडने के लिए छापेमारी की जारी है।

उधर, रात में पादीडांड़ गांव के समीप गश्त के दौरान उड़ाका दल की टीम ने अवैध बालू लोड कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को रोका। लेकिन चालक प्रेशर ट्राली से बालू गिरा कर फरार हो गया। उड़ाका दल के इंचार्ज टीपी सिंह ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर-ट्राली को जुगैल थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।