Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two CRPF bases will be set up near Namo Ghat and Saraimohana for security of Kashi Vishwanath Dham

विश्वनाथ धाम की सुरक्षा का नया खाका: नमो घाट और सरायमोहना के पास होंगे सीआरपीएफ के दो बेस, मिली जमीन

Fri, 20 Nov 2026 11:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 20 Nov 2026 11:58 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा को लेकर नया खाका तैयार किया गया है। इसके मुताबिक नमो घाट और सरायमोहना के पास सीआरपीएफ के दो बेस होंगे। इसके लिए सीआरपीएफ को 90 साल के लिए जमीन मिली है। 

विज्ञापन
Two CRPF bases will be set up near Namo Ghat and Saraimohana for security of Kashi Vishwanath Dham
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ का जवान - फोटो : सीआरपीएफ

विस्तार

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो नए बेस बनाकर बाबा विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था अचूक की जाएगी। आदिकेशव घाट के पास सरायमोहना (अभिलेखों में सरैताबाद) और नमो घाट के पास किला कोहना (गोवर्द्धन धाम मंदिर के ऊपर वाला क्षेत्र) में 4.19 एकड़ सरकारी जमीन अगले 90 साल तक सीआरपीएफ के पास ही रहेगी। 

विज्ञापन


विश्वनाथ धाम परिसर में किसी भी आपात स्थिति में कम से कम समय में सुरक्षाकर्मी एक्शन ले सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से अब सीआरपीएफ को धाम में स्थायी रूप से मुस्तैद करने का फैसला लिया गया है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा। बिना किसी खतरे के दर्शन की व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूती मिलेगी। 
विज्ञापन


तहसील सदर स्थित ग्राम किला कोहना और सरैताबाद में 4.19 एकड़ सरकारी भूमि गृह मंत्रालय को निःशुल्क पट्टे पर आवंटित की जाएगी। इसकी एक बटालियन पहाड़िया में पहले से ही है। चंदौली के चकिया में इसका मुख्यालय है। बाबा विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में पहली बार सीआरपीएफ की एक टुकड़ी लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शहर में कई जगहों पर हुए आतंकवादी विस्फोट के बाद साल 2007 में सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन को काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा में लगाई गई थी। वहां पहले से 40वीं बटालियन की तैनाती है। 

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि इस निर्णय से धाम की सुरक्षा व्यवस्था को संस्थागत मजबूती मिलेगी। साथ ही आपात परिस्थितियों में सुरक्षा बलों की त्वरित उपलब्धता और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी। 


एक्शन लेने के समय में कमी आएगी। स्तरीय और अधिक प्रभावी बनाना आवश्यक है। इसी आवश्यकता के दृष्टिगत केंद्रीय सुरक्षा बलों की स्थायी तैनाती के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed