फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two classes of 50 schools will be made smart in the district

जिले में 50 स्कूलों की दो-दो कक्षाएं बनेंगी स्मार्ट

Sat, 21 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two classes of 50 schools will be made smart in the district
जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब स्मार्ट बनेेंगे। पिंडरा, काशी विद्यापीठ व नगर क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों का चयन हुआ है। इन विद्यालयों में दो कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जाएगा। जहां आधुनिक तरीके से ऑडियो-वीडियो, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर के जरिये विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। 50 स्कूलों की सूची जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा था। शनिवार को मंजूरी मिलने के बाद अब काम शुरू होगा। पिछले साल भेजे गए प्रस्ताव को लेकर खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिले के पचास स्कूलों के दो कमरों को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के लिए दिल्ली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन की ओर से 2 करोड़ की धनराशि प्रदान की जाएगी। स्मार्ट क्लास में कं प्यूटर और प्रोजेक्टर भी लगाए जाएंगे। प्रोजेक्टर्स पर बच्चों को पाठ्यक्रम में शामिल विषयों को ऑडियो-विजुअल के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान से जुड़े आविष्कारों पर आधारित कहानियां भी दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

शिक्षकों को भी मिलेगा प्रशिक्षण
स्मार्ट क्लास विकसित होने वाले स्कूलों के शिक्षक को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षकों को आईटी से जुड़ी तकनीक सिखाई जाएगी। इनका शिक्षक पढ़ाई के दौरान इस्तेमाल कर बच्चों को और बेहतर तरीके से शिक्षित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनने से बच्चे को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। इससे वह विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार का काम अलग माह से शुरू हो जाएगा। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed