{"_id":"65ff0da1781d1071d003a990","slug":"two-bhu-girl-attempted-to-commit-suicide-in-objectionable-video-case-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU फिर शर्मसारः दो छात्राओं ने किया जान देने का प्रयास, आपत्तिजनक VIDEO विदेश भेजने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU फिर शर्मसारः दो छात्राओं ने किया जान देने का प्रयास, आपत्तिजनक VIDEO विदेश भेजने का आरोप
Sun, 24 Mar 2024 12:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:11 AM IST
सार
Varanasi News: विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कराई तो मामला सही मिला। इसके बाद वीडियो बनाने वाली छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के पास बने अंतरराष्ट्रीय हॉस्टल में रहने वाली बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान की एक नेपाली छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी।
विज्ञापन
बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के अंतरराष्ट्रीय हॉस्टल में रहने वाली एक नेपाली छात्रा ने बीते मंगलवार को रूम मेट का वीडियो बनाकर विदेश में रहने वाले अपने एक दोस्त को भेज दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद रूम मेट के होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत वार्डन से की है। आरोप है कि घटना के बाद गुरुवार को दोनों छात्राओं ने जान देने की कोशिश की। हालांकि, समय रहते छात्रावास की दूसरी छात्राएं पहुंच गईं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को मामले की जांच कराई तो मामला सही मिला। इसके बाद वीडियो बनाने वाली छात्रा को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया। हालांकि, शनिवार को मामले में दोनों तरफ से समझौता हो गया।
विज्ञापन
अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के पास बने अंतरराष्ट्रीय हॉस्टल में रहने वाली बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान की एक नेपाली छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की थी। उसका आरोप था कि उसके कमरे में रहने वाली नेपाल की छात्रा ने मंगलवार की देर शाम उसका वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। दुखी होकर एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इस कारण दूसरी छात्रा ने हाथ की नस काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिजनों के सामने दोनों ने किया समझौता
चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि दो सदस्यीय जांच समिति से मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाया गया। जिस छात्रा ने वीडियो बनाया था, उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। शनिवार को निष्कासित छात्रा के परिजन आए। बाद में दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में लिखित समझौता कर लिया। हालांकि, वीडियो बनाने वाली छात्रा का निष्कासन वापस नहीं लिया गया है।