फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two accused arrested for robbing chain of head constable wife in varanasi

UP Crime: लूटे हुए गहने बेचकर कराते थे गर्लफ्रेंड का फोन रिचार्ज, पूरी करते थे जरूरत; दो आरोपी अरेस्ट

Thu, 03 Oct 2024 03:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 03 Oct 2024 03:45 PM IST
सार

वाराणसी जिले की पुलिस ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से चेन लूटने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। 

विज्ञापन
Two accused arrested for robbing chain of head constable wife in varanasi
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉर्निंग वॉक पर निकली हेड कांस्टेबल की पत्नी का चेन लूटने वाले दो आरोपियों को मंडुवाडीह पुलिस ने बुधवार को बरेका अंडरपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चेन का टुकड़ा, बाइक और तमंचा मिला है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


आरोपी लूट के आभूषण बेचकर गर्लफ्रेंड का मोबाइल रिचार्ज और उसकी जरूरतों को पूरा करते थे। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश चौहान और सूरज चौहान निवासी रोहनिया, बसंतपट्टी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ताड़केश्वर नगर कॉलोनी निवासी हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र की पत्नी मनीषा 28 सितंबर को सुबह टहलने निकली थी। इस बीच दोनों मनीषा के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उस दिन घर से भोर में ही वारदात के इरादे से निकले थे। 

रिश्तेदार की बाइक ली, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। लहरतारा से मंडुवाडीह की तरफ जाते समय मनीषा को देखा और मंडुवाडीह चौराहे के पास चेन छीनकर रामनगर की तरफ भाग निकले। लूटी हुई चेन को आधा-आधा बांट लिए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था तो निश्चिंत थे कि पुलिस पकड़ नहीं पाएगी। इससे पहले भी वह कई वारदात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed